फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुए अनिल देशमुख, बोले-' देश छोड़कर भाग गए हैं परमबीर सिंह, मेरे ऊपर लगाए गए आरोप फर्जी'

Mon, 01 Nov 2021 01:28 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होने के बाद अनिल देशमुख ने एक वीडियो भी जारी किया। इसमें उन्होंने कहा कि उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। 
 
विज्ञापन
अनिल देखमुख - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनी लॉन्ड्रिंग व भ्रष्टाचार जैसे आरोपों के बाद संकट से घिरे महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख सोमवार को मुंबई स्थित प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर में पेश हुए। इस दौरान प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने उनसे कथित भ्रष्टाचार के मामले में पूछताछ की। इससे पूर्व सीबीआई व ईडी अनिल देखमुख के कई ठिकानों पर छापेमारी भी कर चुकी है। अनिल देशमुख पर मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने भ्रष्टाचार व धन उगाही के आरोप लगाए थे, जिसके बाद से देखमुख को जांच एजेंसियों का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


जारी किया वीडियो
प्रवर्तन निदेशालय से निकलने के बाद अनिल देखमुख ने एक वीडियो भी जारी किया। इसमें उन्होंने कहा कि मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर द्वारा उन पर लगाए गए सभी आरोप फर्जी हैं। उन्होंने कहा कि परमबीर सिंह इस समय कहां है? यह किसी को नहीं पता है। जबकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह देश छोड़कर भाग गया है। 

रविवार को ही हुई है पहली गिरफ्तारी
अनिल देशमुख के खिलाफ जांच कर रही सीबीआई ने इस मामले में पहली गिरफ्तारी रविवार को ही की थी। सीबीआई ने मुंबई के ठाणे से संतोष शंकर को गिरफ्तार किया था। उसे चार दिन की हिरासत में रखा गया है। हाल ही में सीबीआई ने गोपनीय दस्तावेज लीक होने के मामले में अनिल देशमुख के ठिकानों पर छापेमारी भी की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें