फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: महाराष्ट्र में दहेज के दबाव में डॉक्टर ने दी जान; केरल में चिकित्सक से ट्रेन में छेड़छाड़, एक गिरफ्तार

Wed, 16 Oct 2024 03:13 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

पुलिस ने बताया कि महिला डॉक्टर को उसके पति और ससुरालवालों ने कथित तौर पर प्रताड़ित किया। साथ ही उस पर अपने माता-पिता से एक करोड़ रुपये लाने का दबाव बनाया गया। 
 
विज्ञापन
हथकड़ी, arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र और केरल से बड़ी खबर सामने आई है। परभणी जिले में एक महिला डॉक्टर ने ससुरालवालों से तंग आकर अपनी जान दे दी। वहीं, बेंगलुरु जाने वाली ट्रेन में यात्रा के दौरान एक महिला चिकित्सक के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने के आरोप में 28 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


दहेज का डाला गया दबाव
पुलिस ने बताया कि महिला डॉक्टर को उसके पति और ससुरालवालों ने कथित तौर पर प्रताड़ित किया। साथ ही उस पर अपने माता-पिता से एक करोड़ रुपये लाने का दबाव बनाया गया, जिसके कारण उसने आत्महत्या कर ली। 

डॉ. प्रियंका भुमरे ने 2022 में बीड निवासी नीलेश वरकाटे से शादी की थी। करीब दो महीने बाद उसके ससुराल वालों ने अस्पताल बनाने के लिए कथित तौर पर एक करोड़ रुपये की मांग की और उसे मानसिक तथा शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसकी शिकायत पर पुलिस ने इस साल अगस्त में निलेश, उसके माता-पिता, भाई और बहन के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


इसके बाद वह परभणी जिले के पालम शहर में अपनी मां के साथ रहने लगी, लेकिन पति और ससुरालवाले पैसे के लिए फोन पर उस पर दबाव डालते रहे। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे डॉ. प्रियंका के पास फोन आया। उसके बाद वह अपनी मां के घर की ऊपरी मंजिल पर चली गईं। बाद में एक रिश्तेदार ने उन्हें फर्श पर बेसुध पड़ा पाया, जबकि छत पर लगे हुक से दुपट्टा लटका हुआ था। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

प्रियंका की मां की शिकायत पर पालम पुलिस ने उसके पति और चार रिश्तेदारों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

केरल में ट्रेन में मेडिकल छात्रा से बदसलूकी करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
बेंगलुरु जाने वाली ट्रेन में यात्रा के दौरान एक मेडिकल छात्रा के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने के आरोप में 28 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना मंगलवार को तब हुई जब ट्रेन उत्तरी जिले के नीलेश्वरम से गुजर रही थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान जिले के बेलूर निवासी इब्राहिम बदुशा के रूप में हुई है। 

त्रिशूर की रहने वाली महिला की शिकायत के आधार पर उसे जल्द ही हिरासत में ले लिया गया। रेलवे पुलिस ने बताया कि आरोपी को बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया और एक स्थानीय अदालत ने बाद में उसे रिमांड पर भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें