फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने को लेकर बवाल, आदित्य ठाकरे और नारायण राणे के समर्थक भिड़े

Wed, 28 Aug 2024 02:12 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

दोनों नेताओं के समर्थक सिंधुदुर्ग में उस जगह पहुंचे थे, जहां शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिर गई थी। वहीं पर दोनों पार्टियों के समर्थक भिड़ गए और दोनों तरफ से जमकर धक्का मुक्की हुई।  
विज्ञापन
शिवाजी महाराज की प्रतिमा को लेकर बढ़ा विवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने का मामला लगातार जोर पकड़ता जा रहा है। अब इस मुद्दे को लेकर बुधवार को शिवसेना यूबीटी के नेता आदित्य ठाकरे और भाजपा नेता नारायण राणे के समर्थक भिड़ गए। दरअसल दोनों नेताओं के समर्थक सिंधुदुर्ग में उस जगह पहुंचे थे, जहां शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिर गई थी। वहीं पर दोनों पार्टियों के समर्थक भिड़ गए और दोनों तरफ से जमकर धक्का मुक्की हुई।
विज्ञापन


आदित्य ठाकरे और नारायण राणे के समर्थकों में हुई भिड़ंत
बुधवार को शिवसेना यूबीटी के नेता और राज्य के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने सिंधुदुर्ग में स्थित राजकोट किले का दौरा किया और जहां प्रतिमा गिरी, वहां स्थिति का जायजा लिया। जब आदित्य ठाकरे किले में थे, तभी रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग लोकसभा सीट के सांसद नारायण राणे भी अपने समर्थकों के साथ किले पहुंच गए। इस दौरान नारायण राणे के बड़े बेटे और पूर्व सांसद नीलेश राणे भी साथ थे। आदित्य ठाकरे के किले के भीतर जाने की इजाजत देने को लेकर नारायण राणे और नीलेश राणे पुलिस से बहस करते देखे गए। जल्द ही आदित्य ठाकरे और नारायण राणे के समर्थक भिड़ गए। इससे तनाव फैल गया और पुलिसकर्मियों ने बड़ी मुश्किल से हालात को नियंत्रित किया।

शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने के मुद्दे पर हुआ हंगामा
समर्थकों की भिड़ंत पर आदित्य ठाकरे ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि ऐसी जगह पर हंगामा किया गया। मैंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा है कि वह राजनीति में न पड़ें। गौरतलब है कि सिंधुदुर्ग के राजकोट किले में बीते साल 4 दिसंबर को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया था। यह प्रतिमा सोमवार को ढह गई। महाराष्ट्र में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में शिवाजी महाराज की प्रतिमा के गिर जाने के चलते राज्य की राजनीति गरमा गई। विपक्ष ने इस मुद्दे पर सरकार को घेर लिया है। विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी इस मुद्दे पर सीएम एकनाथ शिंदे का इस्तीफा मांग रहा है। 
विज्ञापन


उद्धव ठाकरे ने सरकार को घेरा
शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के मुद्दे पर शिवसेना यूबीटी के नेता उद्धव ठाकरे ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रतिमा के हवाओं से गिरने का दावा बेतुका और बेशर्मी से भरा है। महाराष्ट्र के मंत्री दीपक केसरकर के उस बयान, जिसमें केसरकर ने कहा था कि शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने में शायद कुछ अच्छा ही होगा, उसकी भी ठाकरे ने आलोचना की। उन्होंने कहा कि महायुति की सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। महाविकास अघाड़ी इसके खिलाफ मुंबई में 1 सितंबर को विरोध मार्च निकालेगा। 
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें