फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र : उस्मानाबाद में पलटा ट्रक, लोगों ने लूटा 70 लाख रुपये मूल्य का सामान

Wed, 16 Jun 2021 03:06 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, उस्मानाबाद

सार

  • ट्रक में मोबाइल फोन, कंप्यूटर, एलईडी, खिलौने और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान था
  • पुलिस ने गांव के आसपास के क्षेत्रों में घेराबंदी कर लोगों से ट्रक का सामान वापस करने को कहा गया
विज्ञापन
maharashtra police
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के उस्मानाबाद में एक ट्रक के पलटने के बाद कथित तौर पर राहगीरों और ग्रामीणों ने उसमें लदा करीब 70 लाख रुपये मूल्य का सामान लूट लिया। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि लोगों से लूटा हुआ माल वापस लाने के लिए पुलिस को दल बनाकर आसपास के क्षेत्रों में अभियान चलाना पड़ा।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि घटना वाशी तहसील में तेरखेड़ा के लक्ष्मी पारधी पेड़ी के पास तड़के तीन बजे सोलापुर-औरंगाबाद राजमार्ग पर हुई। उन्होंने कहा, ट्रक में मोबाइल फोन, कंप्यूटर, एलईडी, खिलौने और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान था।

सामान सड़क पर गिरने के बाद राहगीर और ग्रामीण उसे लेकर जाने लगे और कुछ लोगों ने कंटेनर का दरवाजा काट दिया। स्थानीय पुलिस और दंगा नियंत्रण बल को बुलाना पड़ा।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि कुछ गांव वालों ने पुलिस की अपील पर सामान लौटा दिया लेकिन बहुत से लोगों ने नहीं लौटाया जिसके बाद आसपास के क्षेत्रों में घेराबंदी कर लोगों से ट्रक का सामान वापस करने को कहा गया।

पुलिस उपाधीक्षक मोतीचंद राठौड़ ने कहा, 70 लाख रुपये मूल्य का सामान की लूट हो सकती है और हमने अभी तक 40 प्रतिशत वापस कर लिया है और अधिक लोगों से सामान लौटाने को कहा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें