फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: जालना में रेलवे ट्रैक पर रखा था पत्थरों से भरा ड्रम; लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगा रोकी ट्रेन

Fri, 07 Jul 2023 01:19 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

लोको पायलत ने पटरी के बीचोबीच रखे ड्रम की जानकारी रेलवे अधिकारी को देने के बाद आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। सूचना मिलते ही रेलवे का अधिकारी मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के जालना जिले में मुंबई-सिकंदराबाद देवगिरि एक्सप्रेस के चालक (लोको पायलट) ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकने की कोशिश की। शुक्रवार को ट्रेन चला रहे चालक ने पटरी पर एक ड्रम देखा, जिसके बाद उसने आपातकालीन ब्रेक लगाया। बाद में जांच के दौरान ड्रम के भीतर से पत्थर बरामद किया गया। 
विज्ञापन


यह घटना शुक्रवार की सुबह चार बजे की है जब ट्रेन परतूर तहसील के सतोना और ओसमानपुर के बीच थी। लोको पायलत ने पटरी के बीचोबीच रखी ड्रम की जानकारी रेलवे अधिकारी को देने के बाद आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। सूचना मिलते ही रेलवे का एक अधिकारी मौके पर पहुंचा। अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान ड्रम के भीतर से पत्थर पाया गया, जिसके बाद ट्रेन को आगे की यात्रा के लिए रवाना कर दिया गया था। 

रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। यह घटना ओडिशा ट्रेन हादसे के ठीक एक महीने बाद घटी, जिसमें करीब 270 से भी ज्यादा लोगों की मौत और 1000 के आसपास घायल हुए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें