फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने फिर खोला महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ मोर्चा, ठाणे पहुंचे 30 हजार किसान

Wed, 21 Nov 2018 11:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

अपनी मांगो को लेकर महाराष्ट्र में सीएम देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ एक बार फिर किसान संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। इस से पहले मार्च में भी 25 हजार किसानों ने नासिक में सरकार के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन किया था। किसान और आदिवासी लोक संघर्ष समिति के बैनर तले करीब 30 हजार से ज्यादा किसान ठाणे पहुंचे हैं। 

विज्ञापन


किसानों ने आरोप लगाया है कि सरकार ने पिछले प्रदर्शन में किए वादे अभी तक पूरे नहीं किए हैं। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने हमारी मांगे नहीं मानीं तो दो दिन तक चलने वाला ये प्रदर्शन लम्बा चल सकता है। ठाणे पहुंचा किसानों का मार्च मुलुंद से निकलकर आजाद मैदान तक जाएगा। जहां किसान सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेंगे। दो दिन की इस रैली का समापन 22 नवंबर को होगा।

मुख्य रूप से लोड शेडिंग की समस्या, वनाधिकार कानून लागू करने, सूखे से राहत, न्यूनतन समर्थन मूल्य, स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने जैसी मांगों के साथ ये किसान सड़कों पर उतरे हैं। किसानों का कहना है कि पिछले प्रदर्शन को करीब 9 महीने हो गए हैं, जिनमें से किसानों को दिए गए कई आश्वासन अब तक पूरे नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन


किसानों के इस आंदोलन में कई सामाजिक कार्यकर्ता और किसान आंदोलनों से जुड़े लोग शामिल हैं। संगठन की ओर से कहा गया है कि अगर महाराष्ट्र सरकार की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया जाता है तो आंदोलन की समय सीमा को और आगे बढ़ाया जा सकता है। महाराष्ट्र का बड़ा हिस्सा हर साल सूखे की चपेट में आता है साथ ही किसानों की आत्महत्या सरकार के लिए गंभीर चुनौती का विषय है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें