फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

गोवा: बीमार परिकर के घर की ओर सैंकड़ों लोगों ने निकाला मार्च, 48 घंटे में मांगा इस्तीफ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Updated Wed, 21 Nov 2018 11:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मनोहर परिकर - फोटो : PTI

कांग्रेस नेताओं समेत हजारों लोगों ने मंगलवार की शाम गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर के घर की ओर मार्च निकाला। सभी ने परिकर के निजी आवास तक मार्च निकाला। उनकी मांग है कि परिकर 48 घंटे के भीतर इस्तीफा दें और उन्हें राज्य के लिए फुल टाइम मुख्यमंत्री चाहिए।



लोगों ने यह मार्च 'पीपल्स मार्च फॉर रिस्टोरेशन ऑफ गवर्नेंस' के बैनर तले निकाला। लोगों ने एक किलोमीटर तक मार्च निकाला और मनोहर परिकर को 48 घंटे के भीतर मुख्यमंत्री का पद छोड़ने को कहा है।  


सामाजिक कार्यकर्ता और एनजीओ द्वारा निकाली गई इस मार्च का कांग्रेस के अलावा एनसीपी और शिवसेना ने भी समर्थन किया है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि परिकर को अपना पद छोड़ देना चाहिए क्योंकि वह बीमार हैं। उनका कहना है कि मनोहर परिकर बीमार हैं और इसका भुगतान राज्य को करना पड़ रहा है। हालांकि पुलिस ने मुख्यमंत्री के आवास से 100 मीटर की दूरी पर ही मार्च को रोक दिया था।  


रिपोर्टर्स से बातचीत करते हुए डिप्टी कलेक्टर शशांक त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनकारियों से मिलने से मना कर दिया है क्योंकि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। मार्च का नेतृत्व कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता आयर्स रोड्रिग्स का कहना है, "हमें फुलटाइम मुख्यमंत्री चाहिए। बीते 9 महीने से सरकार का कामकाज ठप पड़ा है। वह अपने मंत्रियों और विधायकों के साथ कोई बैठक नहीं करते। हम इस कारण से भी उनके घर जाना चाहते हैं ताकि उनकी तबीयत देख सकें। अगर वह 48 घंटे के भीतर इस्तीफा नहीं देते तो पूरे राज्य में प्रदर्शन किया जाएगा।"

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next