फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का नीतीश पर सीधा हमला, टूटने के कगार पर महागठबंधन 

Tue, 27 Jun 2017 06:47 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली/पटना
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बिहार में गठबंधन को कमजोर करने के लिए सीधे-सीधे नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराया है। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आने से पहले ही विपक्ष की प्रत्याशी मीरा कुमार को हारा हुआ बताने के लिए नीतीश को कठघरे में खड़ा कर दिया है। बिहार में महागठबंधन के अंदर तनाव तो काफी दिनों से था, लेकिन एनडीए उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को नीतीश के समर्थन के बाद अब संकट गहरा गया है। सूत्र बताते हैं कि महागठबंधन की टूट को लेकर बस तारीख की घोषणा होना ही बाकी है। 
विज्ञापन


नीतीश पर सीधा हमला बोलते हुए आजाद ने कहा कि जो लोग एक सिद्धांत पर भरोसा करते हैं वे एक फैसला करते हैं, लेकिन जो लोग कई सिद्धांतों पर भरोसा करते हैं वे कई तरह के फैसले लेते हैं। गुलाम नबी आजाद ने मीडिया से कहा कि मीरा कुमार को हराने की शुरुआत तो नीतीश ने ही की है। हमने तो जिताने के लिए ही उन्हें सर्वसम्मति से उम्मीदवार बनाया है। भाजपा के नीतीश से समर्थन न मांगने के बयान पर उनकी चुप्पी से भी कांग्रेस असहज है।

नीतीश को लेकर अभी तक कांग्रेस किसी भी बयानबाजी से बचती रही थी। लालू प्रसाद यादव के प्रयास के बावजूद नीतीश के हाल के बयान से लगता है कि नीतीश ने जो फैसला लिया है उसका असर गठबंधन पर जरूर पड़ेगा। कांग्रेस नेता मानते हैं कि जिस तरह नीतीश ने सोनिया गांधी से मुलाकात और विपक्ष की एकजुटता के लिए प्रयास किया था, उससे अचानक पीछे हटने से साफ है कि वह भविष्य की रणनीति बना रहे हैं।
विज्ञापन


राजद विधायक ने नीतीश को कहा था ठग
रामनाथ कोविंद को समर्थन के नीतीश के एलान के बाद बिहार में सियासी घमासान तेज हो चुका है। लालू यादव की पार्टी के विधायक भाई वीरेंद्र ने तो नीतीश कुमार को ठग तक करार दे दिया। राजद विधायक ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में यहां तक कहा कि  ‘ऐसा कोई सगा नहीं जिसको उन्होंने ठगा नहीं।’ वीरेंद्र ने कहा कि नीतीश हमेशा लोगों को मूर्ख बनाने की कोशिश करते हैं। बिहार के लोग उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें