स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि महाराष्ट्र में गुरुवार को 511 नए कोरोनो वायरस पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए, जो 5 मार्च के बाद से सबसे अधिक हैं। वायर से एक की मौत भी हुई है। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 आंकड़ा बढ़कर 78,84,329 और कुल मौतें 1,47,858 पर पहुंच गई हैं। बुधवार को राज्य में 470 मामले और शून्य मौतें दर्ज की गई थी। मुंबई में 350 नए मामले दर्ज किए गए। 5 मार्च को राज्य में वायरस के 535 मामले देखे गए थे और तब से आज 24 घंटे के अंतराल में 511 की ताजा संख्या सबसे अधिक है। विभाग ने कहा कि अभी राज्य में 2,361 सक्रिय मामले हैं।
नंदुरबार, धुले, लातूर, हिंगोली, अकोला, बुलढाणा, यवतमाल, वर्धा और गोंदिया जिले में फिलहाल कोई सक्रिय मामला नहीं है। राज्य में एकमात्र मौत बीड से हुई है। राज्य में मृत्यु दर 1.87 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में संक्रमण कुल 324 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य का रिकवरी रेट 98.09 फीसदी है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 27,541 परीक्षण किए गए, जिससे राज्य की कुल परीक्षण संख्या 8,08,13,346 हो गई।
महाराष्ट्र का कोरोना वायरस आंकड़ा
कुल मामले: 78,84,329; नए मामले: 511, मरने वालों की संख्या: 1,47,858; सक्रिय मामले: 2,361; अब तक के परीक्षण: 8,08,13,346