फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलिक के हमले जारी: विधान परिषद में विपक्ष के नेता दरेकर पर आरोप, श्रमिक बताकर मुंबई बैंक का चुनाव लड़ा

Wed, 22 Dec 2021 06:32 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, मुंबई

सार

मलिक ने कहा कि प्रवीण दरेकर ने मुंबई बैंक का चुनाव खुद को श्रमिक बताकर जीता, लेकिन वह विधान परिषद में विपक्ष के नेता हैं। उनकी कमाई बहुत ज्यादा है और वह उल्लेखनीय रूप से आयकर अदा करते हैं। 
विज्ञापन
नवाब मलिक - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राकांपा नेता व मंत्री नवाब मलिक लगातार भाजपा नेताओं पर हमले बोले रहे हैं। बुधवार को उन्होंने महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर पर आरोप लगाया कि उन्होंने खुद को गलत ढंग से श्रमिक बताते हुए मुंबई बैंक के निदेशक का चुनाव लड़ा।

विज्ञापन


मलिक ने उच्च सदन में यह मामला उठाया। मंत्री मलिक ने कहा कि प्रवीण दरेकर ने मुंबई बैंक का चुनाव खुद को श्रमिक बताकर जीता, लेकिन वह विधान परिषद में विपक्ष के नेता हैं। उनकी कमाई बहुत ज्यादा है और वह उल्लेखनीय रूप से आयकर अदा करते हैं। यदि उन्होंने झूठी सूचना दी है और चुनाव जीते हैं तो इस सदन को उन पर क्यों विश्वास करना चाहिए? 

दरेकर ने बयान पर ली आपत्ति, बोले- कई विधायक व मंत्री खुद को किसान बताते हैं
मलिक के आरोप पर दरेकर ने सख्त आपत्ति प्रकट की और कहा कि कई विधायकों व मंत्रियों द्वारा गलत जानकारी फैलाई जा रही है। उन्हें चुनिंदा ढंग से निशाना बनाया जा रहा है। सदन में कई नेता और अन्य नेता ऐसे हैं, जो दर्शाते हैं कि वह किसान हैं, लेकिन उनकी जीवन शैली रईसों जैसी है। यदि मलिक तैयार हैं तो ऐसे सभी धोखाधड़ी वाले कार्यों की गहन जांच कराई जाए।
विज्ञापन


सहकारिता विभाग कर रहा जांच : निंबालकर
विधान परिषद के चेयरमैन रामराजे निंबालकर ने कहा कि राज्य का सहकारिता विभाग पहले ही मामले में जांच शुरू कर चुका है। हमें जांच होने तक इंतजार करना चाहिए। हमें रुकना और देखना चाहिए। 

सहकारिता विभाग का दरेकर को नोटिस
उधर, महाराष्ट्र के सहकारिता विभाग ने दरेकर को पहले ही नोटिस जारी कर दिया है। उनसे कहा है कि वे श्रमिक होने के सबूत दें, जबकि विधान परिषद के सदस्य के नाते उनकी मासिक आय दो लाख रुपये से ज्यादा है। नोटिस में यह भी कहा गया है कि दरेकर के चुनावी हलफनामे के अनुसार उनकी अचल संपत्ति 2.09 करोड़ रुपये है। इसलिए प्रथम दृष्टया वह मजदूर नहीं लगते।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें