फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maha Assembly: महाराष्ट्र विधानसभा में मचा हंगामा, राहुल गांधी के खिलाफ प्रस्ताव पेश करने की उठी मांग

Thu, 23 Mar 2023 11:17 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ट्रेजरी बेंच के सदस्य वेल में जाकर, "राहुल गांधी हाय-हाय। गली-गली में शोर है, राहुल गांधी चोर है।" के नारे भी लगाए।
विज्ञापन
महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करते विपक्ष के विधायक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र विधानसभा गुरुवार को दो बार के लिए स्थगित किया गया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हिंदुत्व विचारक वी डी सावरकर पर टिप्पणी करने पर सत्तारूढ़ भाजपा-शिवसेना गठबंधन के सदस्यों ने संसद में हंगामा मचा दिया। उन्होंने राहुल पर निशाना साधते हुए वी डी सावरकर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया और उनके खिलाफ प्रस्ताव पेश करने के लिए अध्यक्ष से अनुमति मांगी।
विज्ञापन


शिवसेना के विधायक प्रताप सरनाईक ने यह कहते हुए मुद्दा उठाया कि गांधी ने बार-बार सावरकर का "अपमान" किया है, जबकि उनकी पार्टी के सहयोगी संजय शिरसाट ने कांग्रेस सांसद के खिलाफ प्रस्ताव पेश करने के लिए सभापति की अनुमति मांगी। शिरसात ने कहा, "किसने उन्हें स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करने का अधिकार दिया है? हम राहुल गांधी के खिलाफ प्रस्ताव लाने के लिए आपकी अनुमति चाहते हैं।"

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक आशीष शेलार ने भी राहुल गांधी से माफी की मांग की। जब कांग्रेस के बालासाहेब थोराट ने  संसद में बोलने की मांग, तो शेलार ने पूछा कि क्या थोराट माफी मांगेंगे। वहीं ट्रेजरी बेंच के सदस्य फिर वेल में चले गए और, "राहुल गांधी हाय-हाय। गली-गली में शोर है, राहुल गांधी चोर है।" के नारे लगाने लगे। 
विज्ञापन


इसके चलते सदन को पहले 10 मिनट और फिर आधे घंटे के लिए स्थगित करना पड़ा। हंगामे के बीच, थोराट ने मांग की कि उन्हें बोलने की अनुमति दी जाए, जबकि विधायक वर्षा गायकवाड़ और अमित देशमुख ने विरोध करने वाले सदस्यों का मुकाबला करने के लिए वेल में चले गए।
विज्ञापन

'लव जिहाद' की घटनाओं के पीछे साजिश : फडणवीस
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को कहा कि 'लव जिहाद' की घटनाओं के पीछे किसी तरह की साजिश नजर आती है। वह विधान परिषद में भाजपा के सदस्य गोपीचंद पाडलकर द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव का जवाब दे रहे थे। फडणवीस ने उच्च सदन को बताया कि प्रथम दृष्टया, ऐसा प्रतीत होता है कि इस तरह (लव जिहाद) की घटनाओं के पीछे किसी प्रकार की साजिश है। उन्होंने कहा कि मेरे पास 'लव जिहाद' से जुड़े मामलों या शिकायतों की सही संख्या नहीं है। यह शब्द केरल में गढ़ा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें