फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: गावस्कर ने विश्वकप को लेकर भारत को किया आगाह, बोले- ऑस्ट्रेलिया से वनडे में मिली हार भूल नहीं सकते

Thu, 23 Mar 2023 11:01 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत बुधवार को चेन्नई तीसरा वनडे हारकर तीन मैचों की सीरीज गंवा बैठा था। आईपीएल की नए सत्र की शुरुआत 31 मार्च से होगी, जबकि विश्वकप इस साल अक्तूबर-नवंबर में खेला जाएगा।
विज्ञापन
सुनील गावस्कर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने आगामी विश्वकप को लेकर भारतीय टीम को आगाह करते हुए कहा कि आईपीएल जरूर आ रहा है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली टीम की हार को भुलानी नहीं चाहिए। भारत बुधवार को चेन्नई तीसरा वनडे हारकर तीन मैचों की सीरीज गंवा बैठा था। आईपीएल की नए सत्र की शुरुआत 31 मार्च से होगी, जबकि विश्वकप इस साल अक्तूबर-नवंबर में खेला जाएगा। 
विज्ञापन


गावस्कर ने कहा, 'आईपीएल शुरू हो रहा है, लेकिन शृंखला की हार को नहीं भूलना चाहिए क्योंकि विश्वकप में हमारा ऑस्ट्रेलिया से सामना हो सकता है। तीसरे वनडे में हार ऑस्ट्रेलियाई टीम के बनाए दबाव से मिली थी। भारतीय बल्लेबाज चौके और छक्के नहीं लगा पा रहे थे और सिंगल लेने में बंद हो रहे थे। ऐसे में क्या होता है कि आप कुछ नया करने की कोशिश करते हैं और विकेट गंवा देते हैं। उन्हें इसी चीज को देखना होगा।'  उन्होंने कहा, 'जब आप 270 या 300 के आसपास के लक्ष्य का पीछा करते हैं तो आपको 90 या इससे ज्यादा रन की साझेदारी की जरूरत होती है ताकि हम लक्ष्य के करीब पहुंच सकें। लेकिन यह भारतीय बल्लेबाजों ने नहीं किया। ऑस्ट्रेलिया का क्षेत्ररक्षण भी शानदार था और गेंदबाजी भी अच्छी थी। यही अंतर दोनों टीमों के बीच रहा।'

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत ने पहला मैच जीतकर शानदार शुरुआत की थी, लेकिन दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया की शानदार गेंदबाजी के चलते टीम इंडिया 10 विकेट से हार गई। तीसरे मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही, लेकिन अंत में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर मैच और सीरीज अपने नाम की। इस सीरीज में भारतीय बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे। इस पर गावस्कर ने चिंता जाहिर की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें