फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम: 4.2 तीव्रता का भूकंप, पिछले 24 घंटे में पांच बार महसूस किए गए झटके

Sat, 19 Jun 2021 11:45 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

असम में पिछले 24 घंटे में पांच बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। असम में 4.2 तीव्रता के साथ भूकंप के झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन
भूकंप (सांकेतिक फोटो) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम में पिछले 24 घंटे में पांच बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। हाल ही में असम में 4.2 तीव्रता के साथ भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सीस्मोलॉजी ने इस बात की जानकारी दी। बता दें कि देर रात असम में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया। 

विज्ञापन


हालांकि भूकंप से जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने एक रिपोर्ट में कहा कि भूकंप देर रात एक बजकर सात मिनट पर आया और उसका केंद्र सोनितपुर के जिला मुख्यालय तेजपुर के पास 30 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। पूर्वोत्तर क्षेत्र भूकंप के लिहाज से संवेदनशील है। असम में 28 अप्रैल को 6.4 तीव्रता के भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए थे।

भारत के तीन राज्यों में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। तीनों राज्यों में भूकंप के झटके अलग-अलग समय पर आए। रिक्टर स्केल पर भूंकप की तीव्रता 4.1, 3.0 और 2.6 मापी गई है। 4.1, 3.0 और 2.6 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके क्रमशः सोनितपुर (असम), चंदेल (मणिपुर), पश्चिम खासी हिल्स (मेघालय) में महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने भूकंप की पुष्टि की है।
विज्ञापन


नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, पश्चिम खासी हिल्स (मेघालय) में भूकंप के झटके सुबह 4.20 बजे महसूस किए गए। यहां भूकंप की तीव्रता सबसे कम 2.6 मापी गई। सोनितपुर (असम) में तड़के 2.40 बजे भूकंप आया, यहा तीव्रता तीनों राज्यों में सबसे ज्यादा 4.1 मापी गई। वहीं चंदेल (मणिपुर) में देर रात 1.06 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए, यहां तीव्रता 3.0 मापी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें