फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदुरै: शराब दुकानें खुलने पर खुशी मिली इतनी कि बोतलों की कर डाली पूजा, तमिलनाडु का यह वीडियो देखें

Mon, 14 Jun 2021 04:27 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,

सार

लोगों को किस चीज में खुशी मिल जाए, यह कहना मुश्किल है। अब यह वीडियो देखिए, महाशय को शराब मिलने की इतनी खुशी हुई कि बोतल की ही पूजा कर डाली।
 
विज्ञापन
मदुरै में शराब की बोतल की पूजा करता शख्स। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु में लंबे लॉकडाउन के बाद शराब दुकानें फिर से खोलने का आदेश दिया गया है। लॉकडाउन के दौरान शराब पीने वालों की पीड़ा तो वे ही जानते हैं, कुछ ने अपना इंतजाम कर रखा था, लेकिन कुछ की तो सच में तालाबंदी थी। अब जैसे ही शराब दुकानें खुलीं तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 

विज्ञापन


तमिलनाडु के मदुरै में तो एक शख्स को शराब दुकान खुलने की इतनी खुशी हुई कि उसने पहले दुकान के बाहर अग्नि प्रज्जवलित की। फिर काउंटर पर जाकर दो बोतलें खरीदी और अग्नि देवता के समक्ष उन्हें चढ़ाते हुए प्रणाम किया। इसके बाद ही उसने सोमरस का पान किया। उसे देखकर एक अन्य शख्स भी उसकी इस पूजा में शामिल हो गया।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें