भाजपा बहुत अनुशासित पार्टी
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख के अन्नामलाई ने कहा कि हम कभी भी अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को पोस्टर पर कुछ भी बोलने की सलाह नहीं देते क्योंकि हम बहुत अनुशासित पार्टी हैं। वहीं, कुछ नेता केंद्र सरकार के योगदान पर अपनी सही भावनाओं के साथ ऐसा करते हैं; शतरंज ओलंपियाड2022 को भारत लाने में पीएम मोदी की अहम भूमिका थी।
आगे उन्होंने कहा कि यह आज मदुरै पीठ के एचसी के फैसले से सही साबित हुआ, जिसने बहुत स्पष्ट आदेश भी दिया है। मुझे उम्मीद है कि तमिलनाडु सरकार अगली बार इसमें शामिल नहीं होगी और ऐसे मामलों का राजनीतिकरण नहीं करेगी।
वहीं, मद्रास हाईकोर्ट ने कहा है कि यदि भारतीय चिकित्सा पद्धति (आयुर्वेद-होम्योपैथी आदि) के चिकित्सक यदि इलाज में एलोपैथी की दवाएं भी इस्तेमाल करते हैं या लिखते हैं तो उनके खिलाफ आपराधिक कार्यवाही शुरू नहीं की जा सकती। जस्टिस आरएमटी टीका रमण ने एक होम्योपैथ डॉक्टर की अपील पर यह आदेश दिया। सलेम के इस डॉक्टर के खिलाफ एलोपैथी दवाएं लिखने के आरोप में आरोपपत्र दायर किया गया है। कोर्ट ने कहा कि राज्य के पुलिस महानिदेशक ने 2010 में सर्कुलर जारी किया था कि भारतीय चिकित्सा पद्धति के डॉक्टर यदि एलोपैथी दवाएं भी इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें परेशान नहीं किया जाएगा। ऐसे में इस डॉक्टर के खिलाफ आपराधिक प्रक्रिया नहीं चलाई जा सकती।