फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: महाकाल मंदिर विस्तारीकरण के लोकार्पण पर आ सकते है पीएम मोदी, सीएम शिवराज ने मिलकर दिया न्योता

Thu, 03 Feb 2022 08:20 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एमपी सरकार मंदिर के विस्तारीकरण पर कुल 714 करोड़ रुपये खर्च कर रही हैं। इनमें 421 करोड़ रुपये राज्य सरकार और 271 करोड़ रुपये केंद्र सरकार और 21 करोड़ रुपये मंदिर समिति खर्च कर रही है। कुछ दिनों पहले ही सीएम शिवराज ने मंदिर के विस्तारीकरण के कामों की समीक्षा की थी...
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रधानमंत्री मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार शाम को संसद भवन में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। इस दौरान सीएम चौहान ने पीएम को उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर के विस्तार योजना के कार्यों की जानकारी दी। साथ ही, उन्हें पहले चरण के लोकार्पण करने के लिए उज्जैन आने का निमंत्रण भी दिया।

विज्ञापन


एमपी सरकार मंदिर के विस्तारीकरण पर कुल 714 करोड़ रुपये खर्च कर रही हैं। इनमें 421 करोड़ रुपये राज्य सरकार और 271 करोड़ रुपये केंद्र सरकार और 21 करोड़ रुपये मंदिर समिति खर्च कर रही है। कुछ दिनों पहले ही सीएम शिवराज ने मंदिर के विस्तारीकरण के कामों की समीक्षा की थी। इस बाद ही सीएम ने कहा था कि वे पीएम मोदी को लोकार्पण के लिए आग्रह करेंगे।

सीएम गुरुवार दोपहर तीन बजे भोपाल से राजधानी दिल्ली पहुचें। इसके बाद वे पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने संसद भवन पहुंचे। नववर्ष में दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात है। अमर उजाला को मिली जानकारी के अनुसार, सीएम ने इस मुलाकात में पीएम को मध्यप्रदेश के विकास कार्यों व अन्य विभिन्न विषयों की जानकारी दी। इसके अलावा शिवराज सिंह चौहान ने दिसंबर 2021 में उत्तर प्रदेश में हुए सीएम कॉन्क्लेव के तहत जो निर्णय लिए गए थे। उसमें मध्यप्रदेश ने कितना काम किया गया इसकी जानकारी भी दी।  
विज्ञापन


मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आयुष्मान भारत योजना के संबंध में विभिन्न राज्यों से प्राप्त सुझावों की प्रारंभिक रिपोर्ट प्रधानमंत्री को सौंपी। मुख्यमंत्री ने बेतवा लिंक परियोजना के बजट स्वीकृत करने के लिए प्रधानमंत्री को आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को कृषि के विविधीकरण के लिए मध्यप्रदेश में किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी और वन विभाग से संबंधित मुद्दों, वन संरक्षण अधिनियम के संबंध में बिगड़ते वनों के सुधार के बारे में भी बताया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन की जानकारी दी किस तरह से राज्य में इसकी निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें