फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: मंत्री सारंग का आरोप- माहौल बिगाड़ना चाहते हैं दिग्विजय सिंह, पाक के बताए रास्ते पर चल रहे कांग्रेस नेता

Fri, 03 Sep 2021 08:01 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मप्र के मंत्री विश्वास सारंग ने पूर्व सीएम व कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उन्हें केंद्र सरकार का विरोध करने की जिम्मेदारी दी है। संदेह है कि यह रास्ता पाकिस्तान ने दिखाया है। 
 
विज्ञापन
विश्वास सारंग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मप्र के मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस नेता व पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर शुक्रवार को हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुझे संदेह है कि सरकार का विरोध करने के लिए कांग्रेस द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, वह पाकिस्तान द्वारा दिखाया गया रास्ता है। दिग्विजय सिंह देश का माहौल खराब करना चाहते हैं। कांग्रेस का एक ही लक्ष्य है। 

विज्ञापन

 


मंत्री सारंग ने आगे कहा कि एक व्यक्ति जो नकारात्मक राजनीति करता है और नकारात्मक काम करता है, बेहतर उसे कांग्रेस एक योजना बनाने का काम देती तो हमें खुशी होती। वह व्यक्ति देश में नकारात्मक फैलाना चाहता है और आतंकियों की रक्षा करना चाहता है। उन्होंने एयर स्ट्राइक व सर्जिकल स्ट्राइक के वक्त सेना पर सवाल खड़े किए। वह हाफिज सईद व अफजल को शरण देने की बात करता है, आप समझ सकते हैं कि उसे किस तरह की जिम्मेदारी दी गई होगी। 

किसान कर्जमाफी एक ढकोसला थी
सारंग ने कहा कि राज्य में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने जो किसान कर्ज माफी के सर्टीफिकेट दिए थे वह एक ढकोसला था। हम चुनौती दे रहे कि एक भी किसान का दो लाख का कर्ज माफ हुआ हो तो कांग्रेस साबित करे। कांग्रेस ने ना किसान का कर्ज माफ किया और ना ही ऐसी कोई योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें