फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश सरकार अगले चार माह में 1000 गौशालाएं खोलेगी

Wed, 30 Jan 2019 08:23 PM IST
अमित मंडल भाषा, अमर उजाला
विज्ञापन
Kamalnath - फोटो : social media
विज्ञापन

मध्यप्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए अगले चार माह के भीतर 'प्रोजेक्ट गौशाला' के तहत 1000 गौशाला खोलने का निर्णय किया है । इनमें एक लाख निराश्रित गौवंश की देख-रेख होगी और 40 लाख मानव दिवस का निर्माण होगा। यह पहली बार होगा जब प्रदेश में सरकारी गौशालाएं खुलेंगी।

विज्ञापन


पिछले साल नवंबर में हुए मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में कहा गया था कि हर ग्राम पंचायत में गौशाला खोलेंगे और संचालन हेतु अनुदान देंगे।

मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है, प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंगलवार को यहाँ मंत्रालय में 'प्रोजेक्ट गौशाला' की समीक्षा की और कांग्रेस के वचन पत्र का एक और वचन पूरा करते हुए प्रोजेक्ट गौशाला को तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि प्रदेश में 614 गौशालाएं हैं जो निजी क्षेत्र में संचालित है और राज्य में अब तक एक भी शासकीय गौशाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य प्रदेश पशुपालन विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में प्रदेश में लगभग 6 लाख निराश्रित गौवंश है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें