26 फरवरी, 2020 को भोपाल का एयर क्वालिटी इंडेक्स 139 था, जो अब 133 हो गया है। एक साल पहले इंदौर में इसका स्तर 176 था, जो अब कम होकर 151 हो गया है। सबसे ज्यादा कमी ग्वालियर की एयर क्वालिटी इंडेक्स में आई है। फरवरी, 2020 में ग्वालियर में वायु प्रदूषण का स्तर 188 था, जो अब कम होकर 103 रह गया है। वहीं, जबलपुर का एयर क्वालिटी इंडेक्स एक साल में 118 से बढ़कर 142 हो गया।
बता दें कि इंदौर को लगातार चौथे साल भारत का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया था। इंदौर के बाद स्वच्छता सर्वेक्षण पुरस्कार 2020 में दूसरा स्थान सूरत और तीसरा स्थान नवी मुंबई को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को ‘गंगा किनारे बसा सबसे अच्छा शहर’ घोषित किया गया है। इस सूची में वाराणसी के बाद कानपुर, मुंगेर, प्रयागराज और हरिद्वार हैं।