फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल यात्रा के दौरान आधार नहीं अब mAadhaar ऐप साथ लेकर चलिए

Wed, 13 Sep 2017 06:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
aadhar
विज्ञापन
ट्रेन में यात्री अब एम-आधार को आईडी प्रूफ के तौर पर प्रयोग कर सकेंगे। रेलवे ने बुधवार को कहा कि उसने किसी भी आरक्षित श्रेणी के यात्रियों के लिए पहचान पत्र के तौर पर आधार के डिजिटल वर्जन एम-आधार को अनुमति देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


रेल मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि किसी भी आरक्षित श्रेणी में यात्रा के दौरान यात्री जब पासवर्ड डालकर एम-आधार दिखाएगा तब आईडी प्रूफ के तौर पर स्वीकार किया जाना चाहिए। Ministry of Railways permits m-Aadhar as one of the prescribed proofs of Identity for rail travel purpose. — ANI (@ANI) September 13, 2017
गौरतलब है कि डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के अपने उद्देश्य से सरकार ने एमआधार ऐप लॉन्च किया है। mAadhaar मोबाइल ऐप है जो कि अभी केवल एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर काम करेगा। इस ऐप को डाउनलोड करने और रजिस्टर करने के बाद आपको अपने साथ पेपर-फॉर्मेट में या किसी और प्रकार से आधार कार्ड या संख्या लेकर चलने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


वैसे इस ऐप को यूज करने के लिए आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर होना सबसे पहली शर्त है। अगर नंबर पंजीकृत नहीं है तो करीबी आधार एनरोलमेंट सेंटर में जाकर इसे जुड़वाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें