फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेरबदल: ले. जनरल राशिम बाली बनें 'फायर एंड फ्यूरी' के अगले कोर कमांडर, ये होंगे थलसेना के नए वाइस चीफ

Thu, 16 Feb 2023 10:21 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लेफ्टिनेंट जनरल एम.वी. सुचिंद्र कुमार को थलसेना का नया वाइस चीफ नियुक्त किया गया है। लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार ले. जनरल बी. एस. राजू की जगह लेंगे, जिन्हें जयपुर में स्थित दक्षिण पश्चिमी सैन्य कमान का कमांडर बनाया गया है।
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल राशिम बाली - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 'फायर एंड फ्यूरी' कोर के अगले कोर कमांडर का एलान हो गया है। लेफ्टिनेंट जनरल राशिम बाली यह जिम्मेदारी संभालेंगे।  इस कोर का मुख्यालय लेह, लद्दाख में है। 'फायर एंड फ्यूरी' कोर चीन और पाकिस्तान दोनों के साथ उच्च ऊंचाई वाली पहाड़ी सीमा की सुरक्षा करती है। साथ ही लेफ्टिनेंट जनरल एम.वी. सुचिंद्र कुमार को थलसेना का नया वाइस चीफ नियुक्त किया गया है। लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार ले. जनरल बी. एस. राजू की जगह लेंगे, जिन्हें जयपुर में स्थित दक्षिण पश्चिमी सैन्य कमान का कमांडर बनाया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को इसके बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन

 
कौन हैं लेफ्टिनेंट जनरल एमवी. सुचिंद्र कुमार 
लेफ्टिनेंट जनरल एमवी. सुचिंद्र कुमार फिलहाल सेना मुख्यालय में डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ (सामरिक) के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं। वे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खड़कवासला के पूर्व छात्र हैं। वह जून 1985 में असम रेजिमेंट में तैनाती के साथ सेना में शामिल हुए थे।

ये बदलाव भी हुए
इसके साथ ही इस फेरबदल के तहत उधमपुर में उत्तरी कमान में चीफ ऑफ स्टाफ के तौर पर सेवाएं दे रहे ले. जनरल एनएसआर सुब्रमणि को लखनऊ में स्थित सेना की मध्य कमान का कमांडर नियुक्त किया गया है। ये  सभी नियुक्तियां एक मार्च से प्रभावी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें