फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG: एलपीजी की खपत 13 फीसदी घटकर 24 लाख टन पहुंची, होर्मुज बंद होने से मार्च में घरेलू आपूर्ति 8.1% गिरी

Mon, 20 Apr 2026 05:54 AM IST
Nirmal Kant एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

LPG: पश्चिम एशिया में तनाव और आपूर्ति शृंखला में बाधा के कारण मार्च में भारत में एलपीजी की खपत लगभग 13% घटकर 23.79 लाख टन रह गई। घरेलू आपूर्ति में भी 8.1% की गिरावट दर्ज हुई, जबकि गैर-घरेलू और थोक खपत में भारी कमी देखने को मिली और कई उपभोक्ताओं ने कनेक्शन भी सरेंडर किए। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
गैस सिलेंडर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम एशिया संकट के चलते आपूर्ति शृंखला में आई रुकावटों के चलते भारत में एलपीजी की खपत मार्च में तेजी से घटी। इस दौरान एलपीजी की खपत करीब 13% घटकर 23.79 लाख टन रह गई, जबकि पिछले वर्ष इसी महीने यह 27.29 लाख टन थी।
विज्ञापन


पेट्रोलियम योजना एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) के अनुसार, मार्च में घरेलू एलपीजी आपूर्ति 8.1 फीसदी घटकर 22.19 लाख टन रह गई, जबकि गैर-घरेलू उपभोक्ताओं को दी जाने वाली आपूर्ति में लगभग 48 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई। थोक एलपीजी बिक्री 75% कम हुई। इस बीच, 39,000 से अधिक पीएनजी उपभोक्ताओं ने एलपीजी कनेक्शन सरेंडर किए हैं।

ये भी पढ़ें: 'बेहद परेशान करने वाली घटना', भारतीय जहाजों पर ईरानी नौसेना की गोलीबारी पर विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता
विज्ञापन


मार्च में स्थिर ही विमानन ईंधन की खपत
विमानन ईंधन की खपत मार्च में लगभग स्थिर रही और यह करीब 8.07 लाख टन दर्ज की गई, जो पिछले साल के लगभग बराबर है। दूसरी ओर, पेट्रोल और डीजल की मांग मजबूत रही। मार्च में पेट्रोल की खपत 7.6 फीसदी बढ़कर 37.8 लाख टन हो गई, जबकि डीजल की खपत 8.1 फीसदी बढ़कर 87.27 लाख टन हो गई।
विज्ञापन


भारत अपनी कुल एलपीजी जरूरत का लगभग 60 फीसदी आयात के जरिए पूरा करता है, जिसका बड़ा हिस्सा होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते आता है। सैन्य तनाव के कारण इस अहम समुद्री मार्ग में बाधा आई, जिससे सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात से आपूर्ति प्रभावित हुई। स्थिति को संभालने के लिए सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए होटल, उद्योग और अन्य वाणिज्यिक क्षेत्रों के लिए एलपीजी आपूर्ति में कटौती की। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें