फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा में शुरू हुई नई परंरपरा, वर्तमान सांसद के निधन पर दिन भर स्थगित नहीं होगी कार्यवाही

Mon, 22 Jul 2019 08:16 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लोकसभा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन
लोकसभा में सोमवार से एक नई परंपरा की शुरुआत हुई। अब संसद के निचले सदन की कार्यवाही भी किसी वर्तमान सांसद के निधन के कारण दिन भर के लिए स्थगित नहीं होगी। ऐसी स्थिति में सदन की आधे दिन की कार्यवाही ही स्थगित रहेगी। 
विज्ञापन


लोजपा सांसद रामचंद्र पासवान के निधन पर सोमवार को उन्हें श्रद्घांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित किया गया। इससे पहले वर्तमान सांसद के निधन पर सदन की कार्यवाही पूरे दिन स्थगित करने की परंपरा रही है। 

सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही स्पीकर ओम बिरला ने सदन को वर्तमान सांसद पासवान और दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित के निधन की सूचना दी। फिर दोनों को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही आधे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। 
विज्ञापन


लोकसभा सचिवालय के सूत्रों के मुताबिक अब वर्तमान सांसद के निधन के बावजूद दिन भर के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित न करने का फैसला किया गया है। राज्यसभा में पहले से दिन भर के लिए कार्यवाही स्थगित न करने का फैसला हो चुका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें