यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में इन दिनों शिकायतों की भरमार है, परंतु उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। बोर्ड कार्यालय में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट 2016 परीक्षा के परीक्षाफल में गड़बड़ी की शिकायत लगातार पहुंच रही है।
छात्रों के अंकपत्र में नाम, जन्मतिथि, पिता का नाम सहित अंकों को दर्ज करने में गड़बड़ी की गई है। नई कक्षा में प्रवेश लेने से पहले छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में अंकपत्र की गड़बड़ी ठीक करवाने पहुंच रहे हैं।
बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में नई एवं पुरानी शिकायतों से जुड़ी लगभग 20 हजार शिकायतें हैं। इसमें अंकपत्र एवं प्रमाणपत्रों की गड़बड़ी के साथ पुराने अंकपत्रों के हजारों मामले फंसे हुए हैं। बोर्ड में कोई अधिकारी इन छात्रों और अभिभावकों की सुनने वाला नहीं है।