फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्टर विजय का विश्व का सबसे लंबा धरना चौथी बार लिम्का बुक में दर्ज

Thu, 28 Apr 2016 08:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
लिम्का बुक में दर्ज हुआ विश्व का सबसे लम्बा धरना
विज्ञापन
भ्रष्टाचार, लाचार तंत्र और भूमाफिया के खिलाफ बीते 20 साल से यहां कचहरी में धरना दे रहे चौसाना के मास्टर विजय सिंह को लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने चौथी बार स्थान दिया है। उनके धरने को विश्व के सबसे लंबे समय तक चलने वाले धरने के रूप में शामिल किया है। इससे पहले 2011, 2013 और 2015 में भी मास्टर विजय के धरने को रिकार्ड में शामिल किया था।
विज्ञापन


विभिन्न प्रकार के विश्व रिकार्ड बनाने वालों को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल किया जाता है। इस वर्ष जारी लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, लेखक खुशवंत सिंह, क्रिकेट सचिन तेंदुलकर, मदर टेरेसा, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आदि हस्तियों के साथ मास्टर विजय सिंह को भी शामिल किया गया है।

नए संस्करण में शामली जिले के चौसाना निवासी मास्टर विजय सिंह के धरने को प्रमुखता से स्थान दिया गया है। बीते बीस साल से चल रहे धरने को विश्व के सबसे लंबे समय तक चलने वाले व्यक्तिगत धरने के रिकार्ड में शामिल किया गया है। मास्टर विजय सिंह भ्रष्टाचार, भू माफिया के खिलाफ 26 फरवरी 1996 से कचहरी में धरनारत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें