फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी एयर इंडिया का सर्वर डाउन: दिल्ली हवाई अड्डे पर लगी यात्रियों की लंबी कतार

Mon, 29 Apr 2019 07:56 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हवाई अड्डे पर लगी यात्रियों की लंबी लाइन - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली हवाईअड्डे पर आव्रजन प्रणाली सर्वर में करीब डेढ़ घंटे तक तकनीकी खराबी रहने के कारण यात्रियों को रविवार देर रात काफी परेशानी उठानी पड़ी। इस खराबी के चलते छह अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुईं और काउंटर पर लंबी कतारें लग गईं। 

विज्ञापन


हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि सर्वर में देर रात सवा 12 बजे आई तकनीकी खरीबी रात एक बजकर 45 मिनट पर ठीक हो सकी। एयर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि हवाईअड्डे पर आव्रजन प्रणाली सर्वर डाउन रहा और एयर इंडिया के तीन विमानों के चालक दल भी इस कारण से फंसे रहे। 

उन्होंने बताया कि प्रणाली को रात एक बजकर 45 मिनट पर ठीक कर लिया गया। अधिकारी के मुताबिक सर्वर में समस्या के चलते छह अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी प्रभावित हुईं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इन छह में से एक उड़ान में 50 मिनट की देरी और दूसरी में 25 मिनट की देरी हुई। दो विमानों ने 17-17 मिनट और अन्य दोनों ने 18-18 मिनट की देरी से उड़ान भरी।

आव्रजन जांच की प्रतीक्षा कर रहे एक यात्री ने बताया कि सर्वर की समस्या के कारण काफी देरी हुई।

वहीं एयर इंडिया के विमान से सैन फ्रांसिस्को जाने का इंतजार कर रहे एक यात्री ने बताया कि सर्वर में दिक्कत के बारे में हवाई अड्डे पर सार्वजनिक सूचना दी गई थी और कर्मचारियों ने मशीन की बजाए हाथ से ही जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी। 

अनेक यात्रियों ने आव्रजन प्रक्रिया में देरी से हो रही परेशानियों को ट्विटर पर साझा किया और कुछ ने हवाई अड्डे के अंदर लगी लंबी कतारों की तस्वीर भी ट्विटर पर डाली।

गौरतलब है कि इससे पहले एयर इंडिया की यात्री सेवा प्रणाली में तकनीकी खराबी आ गई थी जिससे उड़ानों में पांच घंटे से भी अधिक समय में देरी हुई थी। इससे भी यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन



 


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें