फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव : अंतिम चरण में कल 7 राज्यों की 59 सीटों के लिए वोटिंग

Sat, 18 May 2019 07:24 AM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 (सातवां चरण) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। रविवार को 59 सीटों पर मतदान होगा। 6 राज्यों की 50 सीटों पर प्रचार शुक्रवार की शाम को थम गया। पश्चिम बंगाल में हिंसा के बाद देश के इतिहास में पहली बार चुनाव आयोग ने धारा 324 का प्रयोग करके 9 सीटों पर प्रचार को 20 घंटे पहले बृहस्पतिवार की रात को ही रोक दिया गया था। सातवें चरण में सबसे अधिक दागी उम्मीदवार हैं। जिनकी संख्या 170 है। इसमें 46 पर हत्या और हत्या के प्रयास केमामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

  
शनिवार से न तो चुनावी जुमलेबाजी का शोर होगा और न नेताओं को आरोप प्रत्यारोपण सुनाई देंगे। इसकी वजह है लोकसभा चुनाव केप्रचार पर विराम लग गया है।  अंतिम चरण में सबसे ज्यादा बाहुबलियों और करोड़पतियों वाले इस चुनाव में ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक सरकार, पीएम नरेंद्र मोदी, अनुप्रिया पटेल, मनोज सिन्हा, शत्रुघ्घन सिन्हा, रविशंकर प्रसाद, भोजपुरी एक्टर रविकिशन सरीखे दिग्गजों की साख दांव पर लगी है।  

आखिरी चरण यानि 19 मई क उत्तर प्रदेश की 13, चंडीगढ़-मध्यप्रदेश की 8-8 सीटों, झारखंड की तीन, बिहार की -8, हिमाचल प्रदेश की तीन, पश्चिम बंगाल की 13 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।    
विज्ञापन


प्रचार के अंतिम दिन बंगाल में रोक और छह राज्यों में सभी चुनावी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी हैं। प्रचार का अंतिम दिन पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में गुजारेंगे। इस बार के चुनाव में पीएम ने 143 रैलियां की हैं। जिसमें सबसे ज्यादा 17 रैलियां पश्चिम बंगाल में हुई हैं। इसके अलावा बात करे विपक्ष की तो प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव, मायावती और अजीत सिंह के प्रचार का पूरा फोकस उत्तरप्रदेश ही रहेगा।
Trending Videos
विज्ञापन

जिन सीटों पर मतदान होना है, वह हैं। 

उत्तर प्रदेश की - महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर,चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और रॉबट्र्सगंज।  

मध्य प्रदेश में जिन सीटोंपर चुनाव होना है वह हैं मध्य प्रदेश, देवास, उज्जैन, मंदसौर, खरगौन, खंडवा, धार और रतलाम 

बिहार- नालंदा, पटना साहिब, पाटिलीपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकट, जहानाबाद    

हिमाचल प्रदेश - कांगड़ा, शिमला, मंडी हमीरपुर। 

पश्चिम बंगाल- दमदम, बारासात,बशीरहाट. जयनगर,मथुरापुर, डायमंड, हार्बर, जाधवपुर, कोलकाता दक्षिण, कोलकत्ता उत्तर    

झारखंड, राजमहल, दुमका, गोड्डा 

चंडीगढ़- चंडीगढ़ 

पंजाब- गुरदासपुर, अमृतसर, जालंधर, होशियारपुर, आनंदपुर साहिब, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, फरदीकोट, फिरोजपुर, बठिंडा, संगरुर, पटियाला, खंडूर साहिब।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें