फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकपाल की दो टूक : फैसले के खिलाफ अपील या समीक्षा के आग्रह पर विचार नहीं किया जाएगा, कानून में नहीं है प्रावधान

Thu, 09 Sep 2021 05:56 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लोकपाल एवं लोकायुक्त कानून, 2013 में भारत के लोकपाल की किसी पीठ द्वारा पारित आदेश की अपील, समीक्षा या पुनर्विचार का कोई प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकपाल ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि उसके किसी फैसले के खिलाफ अपील या समीक्षा के आग्रह को मंजूर नहीं किया जाएगा। लोकपाल कानून में शिकायतकर्ता को अपील या पुनर्विचार के लिए याचिका दायर करने का कोई प्रावधान नहीं है। 

विज्ञापन


लोकपाल ने यह स्पष्टीकरण उसके द्वारा पारित आदेश की अपील, समीक्षा या पुनर्विचार के लिए शिकायतकर्ताओं द्वारा अनुरोध भेजे जाने के कुछ मामले सामने के बाद जारी किया। लोकपाल ने एक नोटिस जारी कर कहा कि लोकपाल एवं लोकायुक्त कानून, 2013 में भारत के लोकपाल की किसी पीठ द्वारा पारित आदेश की अपील, समीक्षा या पुनर्विचार का कोई प्रावधान नहीं है। इसलिए सभी संबंधित पक्षों को सूचित किया जाता है कि किसी आदेश की समीक्षा या पुनर्विचार के लिए किसी अपील या अनुरोध को भारत के लोकपाल द्वारा स्वीकार नहीं किया जाएगा।

अपील या समीक्षा के बारे में एक संसदीय समिति ने भी विचार किया था और उसने मार्च में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) को संबंधित कानूनों में संशोधन की व्यावहारिकता का पता लगाने को कहा था ताकि लोकपाल को अपने आदेशों पर पुनर्विचार और समीक्षा करने का अधिकार प्रदान किया जा सके।
विज्ञापन


लोकपाल ने समिति को अवगत कराया था कि उसने डीओपीटी से अनुरोध किया है कि वह लोकपाल एवं लोकायुक्त कानून में उचित चरण में संशोधन के लिए आवश्यक कार्रवाई करे ताकि उसके द्वारा पारित आदेशों की समीक्षा करने के अधिकार को लोकपाल कानून में शामिल किया जा सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें