फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा: भारी हंगामे के बीच तीन विधेयकों को मिली हरी झंडी

Thu, 29 Jul 2021 04:42 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • एमएसएमई को राहत देने वाला दिवालिया एवं शोधन अक्षमता संशोधन विधेयक पास
  • 23, 675 करोड़ की पहली पूरक मांगों को भी मंजूरी
विज्ञापन
लोकसभा - फोटो : lok sabha tv
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून सत्र के दूसरे हफ्ते में तीसरे आखिर लोकसभा में विधायी कामकाज को थोड़ी लय मिली। हालांकि विपक्ष के तेवर नरम नहीं पड़े। भारी हंगामे के बीच सदन ने बुधवार को तीन विधेयकों को मंजूरी दी और पहली बार प्रश्नकाल बिना किसी व्यवधान के पूरा हुआ।

विज्ञापन


विपक्ष के शोरशराबे के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ठान लिया कि वह विधायी कार्य नहीं रोकेंगे। एक तरफ विपक्षी सांसदों की नारेबाजी जारी रहीं दूसरी ओर प्रश्नकाल में मंत्री सदस्यों का जवाब देते रहे। इस दौरान मंत्रियों ने दस से अधिक प्रश्नों के उत्तर दिये। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव, कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह और विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने अनेक सदस्यों के पूरक प्रश्नों के भी उत्तर दिये। प्रश्नकाल के बाद राजेंद्र अग्रवाल ने आसन संभाला और हंगामे के चलते पहली बार सदन को दोपहर 12 बजे के करीब स्थगित किया गया।
 
एक के बाद तीन बार सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद दोपहर दो बजे जब दोबारा सदन शुरू हुआ तो कॉरपोरेट मामलों के राज्यमंत्री राव इंदरजीत सिंह ने सबसे पहले आईबीसी संशोधन बिल पेश किया। अग्रवाल ने बहस करानी चाही लेकिन विपक्षी सांसद नारेबाजी में लगे रहे जिसके बाद बिना किसी बहस के बिल को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया।
विज्ञापन


यह बिल लघु एवं मझोले इकाई के तहत आने वाले कर्जदार कारोबारियों को एख करोड़ से कम ऋण पर पहले से तैयार व्यवस्था (प्री पैकेज्ड) के तहत दिवाला निपटान प्रक्रिया की सुविधा मिलेगी। यह विधेयक कोरोना महामारी के दौरान एमएसएमई को राहत देने के लिए  4 अप्रैल, 2021 से प्रभावी दिवाला एवं शोधन अक्षमता संहिता संशोधन अध्यादेश, 2021 का स्थान लेगा।

23, 675 करोड़ की पहली पूरक मांगों को भी मंजूरी
लोकसभा ने अतिरिक्त 23,675 करोड़ रुपये के खर्च की पूरक मांगों को भी मंजूरी दे दी। इसमें 17 हजार करोड़ रुपये स्वास्थ्य क्षेत्र में खर्च किये जाने हैं। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले हफ्ते इन मांगों को सदन के समक्ष रखा था। इसमें स्वास्थ्य के अलावा 2050 करोड़ रुपये नागरिक उड्डयन मंत्रालय के लिए होंगे जिसमें 1872 करोड़ एयर इंडिया पर खर्च होने हैं। विपक्ष के हंगामे के बीच बिना चर्चा के ही पूरक मांगों के बिल को मंजूरी दी गई।  इसके अलावा सदन ने प्रासंगिक विनियोग विधेयकों को मंजूरी दी। यह सरकार को अतिरिक्त खर्च पूरा करने के लिए भारत के समेकित कोष से धन निकालने के लिए अधिकृत करता है।

2021 की पहली छमाही में 6.07 लाख से अधिक साइबर हमले हुए
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने लिखित जवाब में लोकसभा को बताया कि 2021 की पहली छमाही में साइबर सुरक्षा के 6.07 लाख से अधिक मामले हुए। इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम के मुताबिक पिछले साल 11,58,208 मामले दर्ज हुए थे जबकि इस बार छह महीने के भीतर यह आंकड़ा छह लाख के पार चला गया है। वहीं 2019 में कुल 3,94,499 साइबर हमले हुए थे।

निशिकांत का महुआ पर आरोप: मुझे बिहारी गुंडा बुलाया
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बुधवार को टीएमसी की महुआ मोइत्रा पर आईटी की संसदीय समिति की बैठक में उन्हें बिहारी गुंडा बुलाने का आरोप लगाया। दुबे ने ट्वीट किया, 13 साल के संसदीय कार्यकाल में पहली बार उनके लिए इस तरह के अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने ममता बनर्जी का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए कहा, आपके सांसद की इस भाषा शैली से साफ होता है कि टीएमसी उत्तर भारतीयों व हिंदी भाषियों को किस तरह देखते है। उन्होंने एक दूसरे ट्वीट में शशि थरूर पर आरोप लगाया कि वह संसद की परंपरा को नष्ट कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें