फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरातः नर्मदा नदी के तट पर कल से 71वां संविधान दिवस समारोह, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री रहेंगे मौजूद

Tue, 24 Nov 2020 04:10 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
विज्ञापन
ओम बिरला - फोटो : ANI
विज्ञापन

देश के 71वें संविधान दिवस के अवसर पर गुजरात में नर्मदा नदी के किनारे सरदार पटेल प्रतिमा के सान्निध्य में 25 और 26 नवंबर को विशेष आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति व राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू, गुजरात के राज्यपाल और मुख्यमंत्री विजय रूपाणी अतिथि के रूप में भाग लेंगे। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन


ओम बिरला ने कहा कि संविधान दिवस के अवसर पर 25-26 नवंबर को दो दिवसीय पीठासीन अधिकारियों का सम्मेलन नर्मदा नदी के तट पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की विश्व की सबसे विशाल मूर्ति के सान्निध्य में होने वाला है। ये हमारा 80वां सम्मेलन है लेकिन इसे शताब्दी समारोह के रूप में मनाएंगे।

वहीं राष्ट्रपति भवन ने भी जानकारी देते हुए बताया है कि राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद 25 नवंबर को गुजरात में केवडिया का दौरा करेंगे जहां वे 80वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें