फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Polls: आम चुनाव के लिए भाजपा की तैयारियां तेज, पार्टी नेताओं को सौंपी गईं अलग-अलग जिम्मेदारियां

Wed, 10 Jan 2024 09:16 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Lok Sabha Polls: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। राधा मोहन अग्रवाल को भगवा पार्टी के घोषणा पत्र की तैयारी का नेतृत्व सौंपा गया है। 
विज्ञापन
JP Nadda - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं। जिसमें विनोद तावड़े विभिन्न दलों के नेताओं के पार्टी में शामिल होने की कवायद की देखरेख करेंगे। वहीं, राधा मोहन दास अग्रवाल घोषणा पत्र की तैयारी का नेतृत्व करेंगे। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि इन महासचिवों में से एक सुनील बंसल भी हैं। जो प्रचार सहित प्रचार के विभिन्न पहलुओं की देखरेख करेंगे। कुछ महासचिवों की जिम्मेदारी मंत्रियों सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और राज्य इकाइयों के साथ समन्वय करने की होगी। ताकि, लोकसभा अभियान के विभिन्न पहलुओं को आकार दिया जा सके। इनमें कैलाश विजयवर्गीय, बंडी संजय कुमार और तरुण चुग शामिल हैं। 

उन्होंने बताया कि भाजपा अक्सर दूसरे दलों के ताकतवर नेताओं को अपने खेमे में शामिल होने के लिए लुभाती रही है, खासकर चुनावों के दौरान। लेकिन, कभी-कभी इससे पार्टी के पुराने लोगों में नाराजगी पैदा हो जाती है। इसलिए,पार्टी को सुचारू प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए इस बार एक समिति गठित करने को मजबूर होना पड़ा है।

नड्डा ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्रियों भूपेंद्र यादव, धर्मेंद्र प्रधान और अश्विनी वैष्णव सहित पार्टी महासचिवों और वरिष्ठ नेताओं के साथ एक बैठक की। इसमें उन्होंने 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की योजना पर विचार-विमर्श किया। 

भाजपा ने इससे पहले अपनी सभी राज्य इकाइयों से मंदिरों और उनके आसपास की स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए कहा था। पार्टी ने राज्य इकाइयों से कहा था कि वह 14 जनवरी से एक स्वच्छता अभियान शुरू करेंगे और अपने पड़ोस के मंदिरों में प्रार्थना करके 22 जनवरी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।  
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि दर्शन के लिए देश-विदेश के विभिन्न हिस्सों से अयोध्या आने वाले लोगों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े। एक सूत्र ने बताया कि इसके लिए पार्टी के प्रदेश नेताओं को जिम्मेदारियां दी जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें