फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 'सभी पार्टियों को मुस्लिम वोट चाहिए, लेकिन...', महाराष्ट्र में विपक्ष पर भड़के ओवैसी

Tue, 07 May 2024 10:11 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

शिवसेना (यूबीटी) उम्मीदवार चंद्रकांत खैरे की आलोचना करते हुए ओवैसी ने कहा कि वह खुद को हिंदू नेता कहते हैं, लेकिन मुस्लिम मतदाताओं के महत्व को महसूस करने के बाद वह ईदगाह पहुंचे।
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवौसी ने बताया कि महाराष्ट्र में सभी पार्टियां लोकसभा चुनाव में मुस्लिम वोट चाहती है। उन्होंने आगे कहा कि किसी भी पार्टी ने कोई मुस्लिम उम्मीदवार नहीं उतारा है। सोमवार को आमखास मैदान में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि उनके औरंगाबाद के सांसद इम्तियाज जलील को हराने के लिए विभिन्न पार्टियां एक साथ आई हैं। 
विज्ञापन


ओवैसी ने कहा, "राजनीतिक पार्टियां मुस्लिमों से वोट मांग रही हैं, लेकिन उन्हें महाराष्ट्र की 48 सीटों में से एक भी सीट के लिए इस समुदाय से उम्मीदवार नहीं मिल पाया। उन्हें परिणाम की चिंता नहीं है, लेकिन दोनों शिवसेना, दोनों राकांपा और कांग्रेस यहां इम्तियाज जलील को हराने आए हैं।"

शिवसेना (यूबीटी) नेता की आलोचना की
शिवसेना (यूबीटी) उम्मीदवार चंद्रकांत खैरे की आलोचना करते हुए ओवैसी ने कहा, "वह खुद को हिंदू नेता कहते हैं, लेकिन मुस्लिम मतदाताओं के के महत्व को महसूस करने के बाद वह ईदगाह पहुंचे। जिनकी राजनीति पहले खान या बान (मुस्लिम-हिंदू) पर आधारित थी, वह आज नमाज के महत्व को बता रहे हैं।"
विज्ञापन


ओवैसी ने शिव सेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे को नया धर्मनिरपेक्ष बतया है। उन्होंने कहा, "पूर्व मुख्यमंत्री बाबरी मस्जिद विध्वंस पर अपना रुख स्पष्ट करें। उन्हें यह बताना चाहिए कि यह पाप था या नहीं।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें