फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ऑपरेशन सिंदूर': विपक्ष ने सरकार से गिराए गए भारतीय विमानों पर जवाब मांगा, पूछा- PoK वापस क्यों नहीं लिया गया?

Mon, 28 Jul 2025 04:47 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लोकसभा में पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर हुई बहस के दौरान कांग्रेस ने मोदी सरकार को जमकर घेरा। लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह को पहलगाम में हुई सुरक्षा चूक की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत के कितने फाइटर जेट गिरे?

विज्ञापन
कांग्रेस नेता गौरव गोगोई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर हुई विशेष बहस के दौरान कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान विपक्ष ने सोमवार को लोकसभा में पहलगाम हमले के लिए जिम्मेदार सुरक्षा में चूक को लेकर सरकार पर निशाना साधा और कहा कि गृह मंत्री अमित शाह को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। विपक्ष ने यह भी पूछा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कितने भारतीय विमान गिराए गए और पीओके को वापस क्यों नहीं लिया गया।

विज्ञापन


लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह को पहलगाम में हुई सुरक्षा चूक की लिए जिम्मेदारी लेनी चाहिए। गोगोई ने पूछा कि सरकार बताए कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के कितने फाइटर जेट गिराए गए। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री को यह सच देश को बताना चाहिए, क्योंकि यह केवल जनता ही नहीं, बल्कि सैनिकों के लिए भी जरूरी है। गोगोई ने कहा कि देश में सिर्फ 35 राफेल फाइटर जेट हैं। अगर कुछ जेट गिरे हैं तो यह बहुत बड़ा नुकसान है, और सरकार को यह जानकारी छिपानी नहीं चाहिए।

ये भी पढ़ें:- Operation Sindoor: 'आतंकी पहलगाम में कैसे आए? रक्षा मंत्री यह नहीं बता पाए', गौरव गोगोई का सरकार से तीखा सवाल
विज्ञापन


संघर्षविराम को लेकर ट्रंप के दावे का भी किया जिक्र
साथ ही गौरव गोगोई ने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम को लेकर ट्रंप के दावों पर भी सवाल उठाया। गोगोई ने पूछा जब पीएम कहते हैं कि हमने घर में घुसकर मारा, तो फिर अब क्यों कह रहे हैं कि ऑपरेशन सिंदूर अधूरा है? अगर पाकिस्तान झुकने को तैयार था, तो हमने क्यों रोका और किसके सामने झुके?

'100 दिन बीत गए, आतंकियों पर कोई कार्रवाई नहीं'
गोगोई ने कहा कि पहलगाम हमले को 100 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक सरकार हमलावरों को सजा नहीं दिला सकी। उन्होंने पूछा कि आखिर आतंकवादी वहां तक पहुंचे कैसे? इसका जवाब रक्षा मंत्री ने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि सरकार हर बार कहती है कि आतंकवाद की रीढ़ तोड़ दी गई है, लेकिन फिर भी उरी, पुलवामा, बालाकोट और अब पहलगाम जैसे हमले होते रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Operation Sindoor: 'अब हमने सुदर्शन चक्र उठा लिया है', आतंकी हमलों का जिक्र कर गरजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

प्रधानमंत्री मोदी पर भी साधा निशाना
इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री पर भी निशाना साधा। उन्होंने पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब पीएम सऊदी अरब से लौटे, तो उन्हें पहलगाम जाना चाहिए था, लेकिन वे राजनीतिक कार्यक्रम में बिहार चले गए। उन्होंने कहा अगर कोई पहलगाम गया, तो वो हमारे नेता राहुल गांधी थे। अगर किसी ने वहां मारे गए लोगों को शहीद का दर्जा देने की बात की, तो वो भी राहुल गांधी ही हैं। गोगोई ने कहा कि सरकार में बैठे लोग इतने अहंकारी हो गए हैं कि अब सवालों का जवाब नहीं देना चाहते। उन्होंने कहा कि हम सवाल पूछते रहेंगे। अगर सरकार के पास जवाब नहीं है, तो यह उसकी कमजोरी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें