फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha: 'मुंबई हमले में दहशतगर्द कहां से आए थे?' पहलगाम से जुड़े गौरव गोगोई के सवाल पर ललन सिंह का पलटवार

Mon, 28 Jul 2025 04:41 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहलगाम न जाकर बिहार के चुनावी सभा में संबोधन के गौरव गोगोई के दावे पर ललन सिंह ने कहा कि 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस था, जब पीएम मोदी मधुबनी में पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करने गए थे। वहां, पीएम मोदी ने पहली बार पहलगाम की घटना पर बात की और उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को उनकी कल्पना से परे जवाब मिलेगा।
विज्ञापन
ललन सिंह - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के सशक्त, सफल और निर्णायक 'ऑपरेशन सिंदूर' पर विशेष चर्चा के दौरान लोकसभा में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने भी अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों के आरोपों पर पलटवार किया और केंद्र सरकार की कार्रवाई का समर्थन किया। उन्होंने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के हर सवाल का जवाब दिया और उनके सभी आरोपों को खारिज किया। 

विज्ञापन


पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह ने कहा कि गौरव गोगोई ने एक भी काम की बात नहीं की। उन्होंने सेना की वीरता और साहस की एक बार भी प्रशंसा नहीं की। आपकी नजर में सैनिकों का कोई महत्व नहीं है। आतंकी घटना आज की नहीं है। देश में 2004 से 2014 तक आतंकवाद पनपा है। आतंक को पनाह दी गई। 2004 से 2014 तक आतंकी घटनाओं में 615 लोग मारे गए। हजारों लोग घायल हुए। आप पूछ रहे हैं कि पहलगाम में आतंकी कैसे घुसे। मुंबई के 26/11 हमले में दहशतगर्द कहां से आए थे? आपको यह बताना चाहिए था। आपके में तो आतंकवाद से लड़ने की न तो हिम्मत थी, न कार्रवाई करने का दम। आप बस घड़ियाली आंसू बहाते थे।

'कांग्रेस ने आतंकवाद को पनपने दिया'
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आतंकवाद को पनपने दिया। यूपीए में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ने का साहस नहीं था। आप खानापूर्ति करते और घड़ियाली आंसू बहाते थे। मुंबई की घटना के मुख्य सूत्रधार को आप नहीं ला सके। भाजपा उसको भारत में लाई। भारत ने पहलीबार आतंकवाद के खिलाफ लड़ने का काम 2016 में शुरू हुआ। प्रधानमंत्री ने आतंकियों को घर में घुसकर मारने का संकल्प लिया और काम शुरू किया। उरी के बाद हमने सर्जिकल स्ट्राइक की। पुलवामा हमले के बाद मोदी सरकार ने एयर स्ट्राइक की। कांग्रेस मोदी जी को सिखा रही है। कांग्रेस ने आतंकवाद के खिलाफ कितनी लड़ाई लड़ी? कांग्रेस ने तो कभी कुछ किया ही नहीं। देश की एकता और अखंडता से मजाक मत करो।
विज्ञापन


'यूपीए के किसी प्रधानमंत्री ने आतंकवाद को नेस्तनाबूद करने का संकल्प नहीं लिया'
ललन सिंह ने कहा कि यूपीए के किसी प्रधानमंत्री ने आतंकवाद को नेस्तनाबूद करने का संकल्प नहीं लिया। ये प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प था। 22 अप्रैल को पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी विदेश यात्रा स्थगित करके देश वापस लौटे। 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के मधुबनी से कहा था कि भारत इसका जवाब कल्पना से परे पाकिस्तान को देगा। उन्होंने पूरी दुनिया को संदेश दिया कि हम आतंकवाद के आगे झुकने वाले नहीं हैं। 

'गोगोई ने एक बार फिर भी पाकिस्तान की आलोचना नहीं की'
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने समय, तारीख और कार्रवाई करने के लिए सेना को खुली छूट दी। सात मई को हमारी सेना ने आतंकी ठिकानों को नष्ट किया। इसके बाद आतंकियों के आका रो रहे थे। हमने संदेश दिया कि हम आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेंगे। कांग्रेस के गोगोई ने एक बार फिर भी पाकिस्तान की आलोचना नहीं की। कांग्रेस वोट की राजनीति करती है और पीएम मोदी देश के लिए राजनीति करते हैं। 

'कांग्रेस को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता दिखाई नहीं पड़ी'
राजीव रंजन सिंह ने कहा कि यह कांग्रेस की दुष्प्रचार रणनीति है, सच नहीं है। आप कहते हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति के दबाव में युद्ध बंद किया, यह सच नहीं है। भारत अपना निर्णय स्वयं करता है। भारत ऐसा करने में सक्षम है। कांग्रेस को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता दिखाई नहीं पड़ी। पूरी दुनिया और देश ने ऑपरेशन सिंदूर को सराहा। हमारे देश की विपक्षी पार्टी इस लड़ाई में सरकार के साथ नहीं रही। कांग्रेस दलगत राजनीति से ऊपर उठे। 

'प्रधानमंत्री जी बोलते नहीं हैं, वे सीधा कार्रवाई करते हैं'
पंचायती राज मंत्री ने कहा कि भारत की सेना ने पाकिस्तान के पूरी रक्षा प्रणाली और 11 एयरबेस को ध्वस्त कर दिया। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को पूरे देश ने देखा। मगर विपक्ष को यह नहीं नजर आई। यह देश का दुर्भाग्य है। प्रधानमंत्री जी बोलते नहीं हैं, वे सीधा कार्रवाई करते हैं और अपनी ताकत दिखाते हैं। 

'ऑपरेशन सिंदूर में हमारा कोई जहाज नहीं गिरा'
राजीव रंजन सिंह ने कहा कि हमारी सेना ने पाकिस्तान में नागरिक ठिकानों पर हमला नहीं किया। बाद में पाकिस्तान ने हमारे सैन्य ठिकानों, एयरबेस और नागरिक ठिकानों पर हमला करने का प्रयास किया। हमारे देश में निर्मित रक्षा प्रणाली ने पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइलों को ध्वस्त कर दिया। हमने पाकिस्तान की मिसाइल हवा में फुलझड़ी की तरह ध्वस्त कर दीं। ऑपरेशन सिंदूर में हमारा कोई जहाज नहीं गिरा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें