फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की 'सुनामी' में बहे ये पूर्व 12 सीएम, पार्टी को जिताना तो दूर अपनी ही सीट गंवा बैठे

Sat, 25 May 2019 06:53 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
12 पूर्व सीएम चुनाव हारे - फोटो : अमर उजाला
17वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव में मतदाताओं ने प्रचंड बहुमत के साथ देश की बागडोर फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में सौंपी है। भाजपा ने इस बार 2014 से भी बड़ी और ऐतिहासिक जीत दर्ज की। ये पहली ऐसी गैर-कांग्रेसी पार्टी है जिसने लगातार दूसरी बार प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की। 



10 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में क्लीन स्वीप... अकेले दम पर 303 से अधिक सीटें... ये ऐतिहासिक कामयाबी सिर्फ पीएम मोदी के नाम पर हुई है। भाजपा के राष्ट्रवाद की लहर पर सवार मतदाताओं ने जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टीकरण की राजनीति को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

2 of 13
शीली दीक्षित (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
भाजपा की इस सुनामी में 12 पूर्व मुख्यमंत्री अपनी पार्टी को जिताना तो दूर खुद अपनी ही सीट नहीं बचा पाए। इन पूर्व मुख्यमंत्रियों के नाम शीला दीक्षित, भूपेंद्र हुड्डा, हरीश रावत, मुकुल संगमा, एचडी देवगौड़ा, शिबू सोरेन, बाबूलाल मरांडी, दिग्विजय सिंह, नबाम तुकी, अशोक चव्हाण, सुशील शिंदे और जीतन राम मांझी हैं। 

कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित दिल्ली की उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ी थीं। उनके सामने भाजपा के मनोज तिवारी थे। यहां शीला को करारी हार का सामना करना पड़ा। तिवारी ने उनको करीब 3.63 लाख वोटों से हरा दिया। 
विज्ञापन

3 of 13
एचडी देवगौड़ा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व प्रधानमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता एचडी देवगौड़ा अपनी सीट बचाने में असफल रहे। तुमकुर लोकसभा सीट से भाजापा के जेएस बासवराज ने उन्हें 13339 वोटों से हरा दिया। 

4 of 13
भूपेंद्र सिंह हुड्डा (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हार का मुंह देखना पड़ा। हुड्डा सोनीपत लोकसभा सीट से चुनाव लड़े थे। भाजपा प्रत्याशी रमेशचंद्र कौशिक ने उन्हें करीब डेढ़ लाख वोटों से हरा दिया। 
विज्ञापन

5 of 13
दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को करारी हार का सामना करना पड़ा। भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने उन्हें हरा दिया। प्रज्ञा को 866482 और दिग्विजय को 501660 मत मिले।
विज्ञापन

6 of 13
हरीश रावत (फाइल फोटो) - फोटो : AmarUjala
उत्तराखंड की सबसे हॉट सीट नैनीताल पर दो बड़े नेताओं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व सीएम हरीश रावत की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। अजय भट्ट ने रावत को तीन लाख से अधिक वोटों से हरा दिया। 
विज्ञापन

7 of 13
मुकुल संगमा (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता मुकुल संगमा भी अपनी सीट नहीं बचा पाए। संगमा तुरा लोकसभा से चुनाव लड़े थे। इस सीट से नेशनल पीपुल्स पार्टी की अगाथा संगमा ने मुकुल को हराया। उन्हें करीब 60 हजार वोटों से हार का मुंह देखना पड़ा। 

8 of 13
शिबू सोरेन (फाइल फोटो)
पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता शिबू सोरेन भी अपनी सीट हार गए। वो दुमका से चुनाव लड़े थे। सोरेन को भाजपा प्रत्याशी सुनील सोरेन ने चुनाव हरा दिया। शिबु को 437333 वोट और सुनील को 484923 मिले। 

9 of 13
बाबूलाल मरांडी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को कोडरमा लोकसभा सीट से चुनाव हार गए। मरांडी को भाजपा नेता अन्नपूर्णा देवी ने शिकस्त दी। अन्नपूर्णा को 753016 वोट और मरांडी को 297416 वोट मिले। 

10 of 13
अशोक चव्हाण (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
पूर्व सीएम और नांदेड़ से कांग्रेस प्रत्याशी अशोक चव्हाण भी चुनाव हार गए। यह क्षेत्र अशोक चव्हाण का गृहक्षेत्र और कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। यहां से भाजपा के चिखलीकर प्रताप गोविंदराव की जीत हुई है। प्रतापराव पाटिल ने उनको 40148 वोटों से हराया। 

11 of 13
नबाम तुकी (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी अपनी सीट बचाने में नाकाम रहे। अरुणाचल वेस्ट सीट से भाजपा के किरेन रिजिजु ने नबाम तुकी को 1 लाख 40 हजार से ज्यादा मतों के अंतर से हराया।

12 of 13
सुशील कुमार शिंदे (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
महाराष्ट्र के सोलापुर से पूर्व गृह मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे चुनाव हार गए। सुशील शिंदे को भाजपा प्रत्याशी जय सिद्धेश्वर एस महास्वामीजी ने 158608 वोटों से हराया।
विज्ञापन

13 of 13
जीतन राम मांझी (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी को भी हार के साथ संतुष्ट होना पड़ा। बिहार की गया लोकसभा सीट से जदयु प्रत्याशी विजय कुमार ने उन्हें डेढ़ लाख से ज्यादा  वोटों के अंतर से हरा दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें