mahindra TUV 300
इस एंट्री में दूसरा नाम है महिन्द्रा TUV300, जो कि कीमतों के मामले में ह्यूंदै वेन्यू से भी सस्ती है। वहीं महिन्द्रा TUV300 मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ केवल डीजल वेरियंट में ही आती है। हाल ही में महिन्द्रा ने अपनी इस कार का ऑटो बॉक्स वेरियंट बंद किया है। महिन्द्रा TUV300 के बेस वेरियंट की कीमत 8.49 लाख रुपये है, जबकि टॉप एंड वेरियंट की कीमत 10.49 लाख रुपये है, जो वेन्यू से काफी महंगा है।
वहीं महिन्द्रा अपनी इस कॉम्पैक्ट एसयूवी पर शानदार 78 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। जिसके बाद बेस वेरियंट की कीमत वेन्यू के बराबर आ जाती हैं, वहीं महिन्द्रा TUV300 का टॉप एंड वेरियंट वेन्यू के टॉप वेरियंट से भी सस्ता हो जाता है। डिस्काउंट की बात करें, तो डिस्काउंट स्कीम में महिन्द्रा TUV300 पर 63 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। हालांकि वेन्यू के मुकाबले महिन्द्रा TUV300 में कम फीचर मिलते हैं, लेकिन TUV300 की चैसिस सबसे मजबूत है।