फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहानी संपत्ति की: अरुण गोविल के पास करोड़ों के फ्लैट, मैसूरू और टिहरी गढ़वाल के उम्मीदवारों की संपत्ति जानिए

Wed, 03 Apr 2024 06:49 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गोविल के पास पुणे में आवासीय प्लाॅट है। 2010 में उसकी कीमत 45 लाख थी, जो अब 4.25 करोड़ हो चुकी है। मुंबई साउथ वेस्ट में एक दफ्तर है। 2017 में इसकी कीमत 52 लाख थी, जो 1.42 करोड़ हो चुकी है।
विज्ञापन
अरुण गोविल, यदुवीर कृष्णदत्त चामराजा और माला राज्य लक्ष्मी शाह - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल करोड़ों के फ्लैट, दफ्तर व एक मर्सिडीज कार के मालिक हैं। धारावाहिक रामायण में श्रीराम की भूमिका निभाकर लोकप्रियता के शिखर पर पहुंचने वाले गोविल को गहनों से भी लगाव है। उन पर कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है। चुनाव आयोग में पेश हलफनामे के अनुसार गोविल के पास कुल 5.67 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वहीं, पत्नी लेखा 2.8 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। गोविल को विरासत में कोई संपत्ति नहीं मिली है।

विज्ञापन


गोविल के पास पुणे में आवासीय प्लाॅट है। 2010 में उसकी कीमत 45 लाख थी, जो अब 4.25 करोड़ हो चुकी है। मुंबई साउथ वेस्ट में एक दफ्तर है। 2017 में इसकी कीमत 52 लाख थी, जो 1.42 करोड़ हो चुकी है। पत्नी के पास मुंबई के अंधेरी वेस्ट में आवासीय प्लॉट है, जिसे उन्होंने वर्ष 2001 में 49.75 लाख रुपये की लागत से खरीदा था। अब उसकी कीमत 2.12 करोड़ हो चुकी है।

खाते में एक करोड़: गोविल के खाते में 1.03 करोड़, पत्नी के खाते में 80.43 लाख रुपये जमा हैं। दंपती के पास कृषि या गैर कृषि योग्य जमीन नहीं है। ब्यूरो
विज्ञापन


पत्नी के पास 2.80 करोड़ रुपये
अरुण गोविल के पास 220 ग्राम सोने के आभूषण हैं, जिनकी कीमत 10.93 लाख रुपये है। पत्नी के पास 32.89 लाख की कीमत के 600 ग्राम स्वर्ण आभूषण हैं।
गोविल के पास 3.75 लाख रुपये की नकदी है। वहीं, पत्नी लेखा के पास 4.07 लाख रुपये की नकदी उपलब्ध है।

शेयर में निवेश: गोविल ने 1.22 करोड़ रुपये और पत्नी ने 1.43 करोड़ रुपये शेयर में निवेश कर रखा है। उन्होंने अरुण क्रिएशन नामक कंपनी में 15.65 लाख का निवेश किया है।

मैसूरू के महाराजा...मगर न अपना घर, कार और जमीन
मैसूरू शाही परिवार के वंशज और मैसूर-कोडागु लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार यदुवीर कृष्णदत्त चामराजा वाडियार के पास कोई घर, जमीन या यहां तक कि वाहन भी नहीं है। वाडियार ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र जमा करते समय चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति और देनदारियों की घोषणा की। नामांकन पत्र के अनुसार उनके पास कुल करीब पांच करोड़ रुपये की संपत्ति है। 32 वर्षीय यदुवीर मैसूरू शाही परिवार के उत्तराधिकारी हैं। उनका सीधा मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार एम लक्ष्मण से होगा, जो कर्नाटक कांग्रेस के प्रवक्ता भी हैं। 

पत्नी के पास 01 करोड़
वाडियार की पत्नी त्रिशिका कुमारी वाडियार और एक आश्रित व्यक्ति के पास क्रमशः 1.04 करोड़ रुपये और 3.64 करोड़ रुपये की संपत्ति है। उनके पास 3.39  करोड़ रुपये के सोने और  चांदी के गहने हैं। उनकी पत्नी के पास 1.02 करोड़ रुपये की कीमती धातुएं हैं।

12 साल में 5.5 करोड़ बढ़ी शाह परिवार की लक्ष्मी की संपत्ति
टिहरी गढ़वाल की भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह की कुल संपत्ति 12 साल में करीब 5.5 करोड़ रुपये बढ़ी है। नामांकन पत्र के ब्योरे के अनुसार शाह परिवार की लक्ष्मी की निजी संपत्ति 7 करोड़ रुपये है। वहीं, अचल संपत्ति 80 लाख से बढ़कर 90 लाख रुपये हो गई है। उन्होंने शाह परिवार की संपत्ति की जानकारी भी दी है, जो करीब 200 करोड़ रुपये है। 2019 में कुल संपत्ति 185 करोड़ थी।
विज्ञापन


193 करोड़ रुपये पति की चल-अचल संपत्ति
लक्ष्मी शाह के पति मनुजेंद्र शाह की चल संपत्ति 46 करोड़ है, जबकि अचल संपत्ति 147 करोड़ हो गई है। उनके पास ढाई किलो सोने व हीरे के आभूषण हैं। लग्जरी कारें भी हैं। उनके नाम पर कोई देनदारी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें