फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में भी साथ आए सपा-बसपा, सीटों के बंटवारे की घोषणा

Mon, 25 Feb 2019 05:47 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में सीट बंटवारे के बाद अब मध्यप्रदेश में भी बसपा और सपा मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। प्रदेश में कुल 29 लोकसभा सीट हैं। 29 में से 3 सीटों पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार खड़े होंगे जबकि 26 सीटों पर बहुजन समाज पार्टी चुनाव लड़ेगी। समाजवादी पार्टी बालाघाट, टीकमगढ़ और खजुराहो सीट पर चुनाव लड़ेगी। 
विज्ञापन


साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में बसपा को मध्यप्रदेश के भीतर 3.79 फीसदी वोट मिले थे। वहीं सपा को 0.74 फीसदी मतों से संतोष करना पड़ा। 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में बसपा का वोट शेयर 3.79 से बढ़कर 5 फीसदी हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा के समीकरण

सपा को बालाघाट, टीकमगढ़ और खजुराहो की जो तीन सीटें दी गई हैं, वहां उसका ठीकठाक जनाधार माना जा रहा है। 2014 लोकसभा चुनाव में बालाघाट और टीकमगढ़ में सपा को बसपा के मुकाबले दोगुने वोट मिले थे। वहीं खजुराहो में दोनों आसपास रहे थे। 

उत्तर प्रदेश में पहले ही सीटों का बंटवारा

देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में दोनों दल पहले ही सीटों का बंटवारा घोषित कर चुके हैं। यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से सपा 37 तो बसपा 38 सीटों पर लड़ेगी। 3 सीटें अजित सिंह की रालोद के लिए छोड़ी गई है। अमेठी और रायबरेली की सीट कांग्रेस के लिए छोड़ दी गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें