फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोगड़िया ने पीएम मोदी को दी बहस करने की चुनौती, कहा- बताएं... पांच साल में हिंदुओं के लिए क्या किया

Mon, 01 Apr 2019 06:46 PM IST
Gaurav Pandey डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रवीण तोगड़िया
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुले मंच पर बहस करने की चुनौती दी है। तोगड़िया ने सोमवार को कहा कि हिंदुओं की राजनीति कर सत्ता के केंद्र में आई सरकार को जवाब देना चाहिए कि उसने पिछले पांच साल में राम लला का मंदिर बनाने के लिए क्या प्रयास किए।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद नाम से संगठन बनाकर चुनावी मैदान में कूद चुके तोगड़िया ने आरोप लगाया कि सरकार विकास के पैमाने पर असफल साबित हुई है। युवाओं को रोजगार और किसानों को उनकी फसल का मूल्य नहीं मिल रहा है। प्रवीण तोगड़िया के मुताबिक भगवान राम की राजनीति करने वाले इस बात को कैसे भूल सकते हैं कि राम अभी भी टेंट में पड़े हुए हैं जबकि उन्हीं की राजनीति कर भाजपा पार्लियामेंट में पहुंची है।

तोगड़िया ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुले मंच पर बहस करने की चुनौती देते हैं। सरकार को जवाब देना चाहिए कि उन्होंने विकास के नाम पर चुनाव जीता था, लेकिन भाजपा का हर नेता अब विकास के दावे करने की बजाय हिंदुत्व की बात उठा रहा है। तोगड़िया ने कहा कि भाजपा को अब हिंदुत्व के नाम पर वोट मांगने का कोई अधिकार नहीं है क्योंकि पिछले पांच साल में उन्होंने हिंदुओं के लिए कुछ नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें