फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी के लिए रहें तैयार : उत्तर एवं मध्य भारत में तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री ज्यादा रहने की आशंका

Mon, 01 Apr 2019 06:43 PM IST
Gaurav Pandey भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले तीन महीनों के लिए अपने मौसमी अनुमान में सोमवार को कहा कि अप्रैल से जून के बीच उत्तर एवं मध्य भारत में औसत तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहने की आशंका है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने बताया कि तापमान देश के अन्य हिस्सों में सामान्य के करीब ही रहेगा। मौसमी अनुमान में बताया गया, मध्य भारत के ज्यादातर मौसम संबंधी उपखंडों और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ उपखंडों में अप्रैल से जून का मौसमी औसत तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहने का अनुमान है। शेष उपखंडों में औसत अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहने की संभावना है। 

आईएमडी के उत्तर-पश्चिमी उपखंड में जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान आते हैं। वहीं, मध्य भारत उपखंड में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, गोवा, मध्यप्रदेश और गुजरात आते हैं। मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी राजस्थान में न्यूनतम एवं औसत तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें