फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: हरियाणा में 100 साल से ज्यादा उम्र वाले 6 हजार मतदाता

Thu, 07 Mar 2019 12:20 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोकसभा चुनावों की घोषणा में बस चंद दिनों का समय बचा है। इस बीच हरियाणा के मतदाताओं से संबंधित चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं, जिसके मुताबिक आगामी चुनावों में कुल 5910 मतदाता ऐसे होंगे जिनकी उम्र 100 वर्ष से अधिक है।

विज्ञापन


ऐसे मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा करनाल में है। हरियाणा के करनाल शहर में 100 वर्ष से अधिक उम्र के 553 और पंचकुला में सबसे कम यानी 111 मतदाता हैं। 

यहां 90-99 साल की उम्र के 89,711 मतदाता हैं, जिनमें से सबसे ज्यादा 7946 मतदाता भिवानी में हैं। इस उम्र के सबसे कम 1436 मतदाता पंचकुला में हैं। 

राज्य के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रजीत ने  बताया कि 31 जनवरी को जारी मतदाता सूची में 3.68 लाख नए नाम जोड़े गए हैं। उन्होंने बताया कि सूची से 85,613 अयोग्य मतदाताओं के नाम हटाए गए और 60,995 लोगों की जानकारियों में संशोधन करके सही किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें