फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: महाराष्ट्र में पांच साल में 65 लाख से अधिक मतदाता बढ़े

Mon, 11 Mar 2019 07:39 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग
विज्ञापन

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में पिछले पांच सालों में 65 लाख से अधिक नए मतदाता जुड़े हैं। चुनाव कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में मतदाताओं की संख्या 2014 के लोकसभा चुनाव के समय की 8 करोड़ 7 लाख से बढ़कर अब 8 करोड़ 73 लाख हो गई है। यह 65,31,661 मतदाताओं की वृद्धि है। इन 65,31,661 मतदाताओं में 35,98,905 महिलाएं और 29,31,588 पुरूष हैं और बाकी ट्रांसजेंडर हैं।

विज्ञापन


राज्य निर्वाचन अधिकारी अश्विनी कुमार ने रविवार को कहा कि यह अच्छी बात है कि ट्रांसजेंडर सामने आ रहे हैं और मतदाता के रूप में पंजीकरण करवा रहे हैं। चुनाव आयोग के प्रयासों पर यह सकारात्मक प्रतिक्रिया है।

इसके अतिरिक्त क्रमश: 25,13,657 पुरूष और 17,32,146 महिलाएं पहली बार मतदाता बने हैं। महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव चार चरण में होंगे। उत्तर प्रदेश के बाद महाराष्ट्र में सर्वाधिक 48 लोकसभा सीटें हैं।
विज्ञापन


राज्य में लोकसभा चुनाव के साथ ही काटोल विधानसभा उपचुनाव भी होगा। भाजपा विधायक आशीष देशमुख के पिछले साल अक्टूबर में इस्तीफा देने के बाद इस विधानसभा सीट पर उपचुनाव जरूरी हो गया।
विज्ञापन


(इनपुट-भाषा)

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें