फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी मसूद अजहर को 'जी' बोल गए राहुल गांधी, भाजपा ने घेरा

Mon, 11 Mar 2019 07:26 PM IST
sapna singla चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी
विज्ञापन

दिल्ली में हुए कांग्रेस बूथ कार्यक्रम में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के एक बयान को भाजपा ने मुद्दा बना लिया है। इस कार्यक्रम में राहुल पुलवामा हमले और मसूद अजहर के मुद्दे पर भाजपा पर प्रहार कर रहे थे। इसी दौरान उनके मुंह से निकला, मसूद अजहर जी...। भाजपा ने राहुल के इसी बयान को ट्वीट कर तंज कसा। 

विज्ञापन


राहुल ने कहा- पुलवामा में बस में किसने बम फोड़ा, जैश ए मोहम्मद, मसूद अजहर। 56 इंच छाती वाले, पिछली सरकार में एयरक्राफ्ट में मसूद अजहर जी के साथ बैठकर, जो आज एनएसए हैं, अजीत डोभाल मसूद अजहर को कंधार में हवाले करके आ गए थे। 

भाजपा ने लिखा- देश के 44 वीर जवानों की शहादत के लिए जिम्मेदार आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना के लिए राहुल गांधी के मन में इतना सम्मान! #RahulLovesTerrorists

विज्ञापन

इस वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि राहुल यकायक ही मसूद को जी बोल गए। कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन के दौरान पहली बार उन्होंने मसूद अजहर कहा, दूसरी बार 'मसूद अजहर जी' और तीसरी बार फिर मसूद अजहर कहा। मसूद को जी बोलना उनकी किरकिरी करवा सकता है क्योंकि भाजपा ने इसे मुद्दे बनाने में पलभर की देरी नहीं की। 



इस कार्यक्रम में राहुल ने पुलवामा हमले को लेकर भाजपा को निशाने पर लिया। राहुल ने कहा- -पुलवामा हमला जैश ए मोहम्मद ने किया। इनकी पिछली सरकार ने मसूद अजहर को जेल से छोड़ा। अजीत डोभाल खुद मसूद अजहर को लेकर कंधार गए थे। कांग्रेस ने दो प्रधानमंत्री खोए हैं। हम किसी के सामने नहीं झुकते हैं। हालांकि, राहुल गांधी पहले नेता नहीं है जिनकी जुबान फिसली है। इससे पहले कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह आतंकी हाफिज सईद को 'साहब'  और ओसामा बिन लादेन को 'जी' बोल चुके हैं।


इसे भी पढ़ें- ओसामा को 'जी' और हाफिज को 'साहब' क्यों कहते हैं दिग्विजय?

रविशंकर प्रसाद भी हाफिज को बोल चुके हैं 'जी'

साल 2013 में दिग्विजय सिंह ने आतंकी सगंठन 'जमात-उद-दावा ' के मुखिया हाफिज सईद को 'साहब' कहा था। उस वक्त उनके इस बयान की काफी आलोचना हुई थी। एक साल पहले की बात है भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने भी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयाब के सह-संस्थापक और मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को 'जी' बोला था। करीब आठ साले पहले दिग्विजय सिंह ने अमेरिका को दहलाने वाले आतंकी ओसामा बिल लादेन को 'जी' बोला था।उस वक्त दिग्विजय सिंह ने कहा था कि पाकिस्तान के मिलिट्री अकादमी से 100 गज दूर पर ओसामा जी कई वर्षों से रह रहे थे, पाकिस्तानी आर्मी और सरकार क्या कर रही थी इस पर प्रश्नचिन्ह लग रहे हैं। कहीं ऐसा तो नहीं है कि नेताओं की आदत में ही 'जी' और हांजी शुमार हो गया हो! 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें