फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद लोकसभा सीट पर ओवैसी की बादशाहत को टक्कर दे सकते हैं मोहम्मद अजहरुद्दीन

Thu, 28 Feb 2019 04:12 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अजहरुद्दीन बनाम ओवैसी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

अगर तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस की योजना के हिसाब से चीजें आगे बढ़ती हैं तो हैदराबाद लोकसभा सीट पर एआईएमआईएम प्रमुख असदु्द्दीन ओवैसी के खिलाफ पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरूद्दीन चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। 

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों ने बताया कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इस सीट के लिए प्रदेश कांग्रेस की पहली पसंद हैं। दरअसल, प्रदेश कांग्रेस ने तेलंगाना में सभी 17 लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों का चयन कर लिया है। क्रिकेटर से नेता बने 56 साल के अजहरूद्दीन को राज्य में सात दिसंबर 2018 को हुए विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस का कार्यकारी प्रमुख नियुक्त किया गया था। वह इसी शहर के रहने वाले भी हैं। 

शुरूआती खबरों में कहा गया था कि वह मई में होने वाले लोकसभा चुनाव में सिकंदराबाद से लड़ना चाहते हैं । यह सीट अभी भाजपा नेता बंडारू दत्तात्रेय के पास है। लेकिन अब यह संभावना नजर नहीं आती कि अजहरूद्दीन को वहां से लड़ने की मंजूरी मिलेगी। 
विज्ञापन


अभी यह साफ नहीं है कि क्या अजहरूद्दीन हैदराबाद सीट से लड़ना चाहते हैं या नहीं। हैदराबाद की सीट पर अब तक एआईएमआईएम का वर्चस्व रहा है। तीन बार से असदुद्दीन ओवैसी इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 

यह पूछे जाने पर कि क्या अजहरूद्दीन अब भी इस दौड़ में हैं, पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘यदि पार्टी आलाकमान उनसे हैदराबाद से लड़ने को कहती है तो वह ऐसा करेंगे।’’ वहीं, सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) पहले ही यह स्पष्ट कर चुकी है कि वह हैदराबाद सीट पर ओवैसी का समर्थन करेगी। 

2009 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद सीट से अजहरूद्दीन जीते थे लेकिन 2014 में वह राजस्थान की टोंक माधोपुर सीट से हार गए थे। 
विज्ञापन


(इनपुट- भाषा)

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें