महासंग्राम- क्या हैं रायबरेली की जनता के मुद्दे?
- फोटो : Amar Ujala
देश में लोकसभा चुनाव 2019 चुनाव के तारीखों की घोषणा के बाद सियासी दलों के बीच लड़ाई और तेज हो गई है। सभी दलों की नजर 80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश पर है। यहां नेताओं के दौरे और उम्मीदवारों के एलान का दौर तेज हो गया है। नेताओं के पालाबदल का सिलसिला भी जोरों पर है।
अमर उजाला डॉट कॉम का राल्को टायर महासंग्राम चुनाव रथ पहुंचा रायबरेली। यहां हमने जानने की कोशिश की कि यहां की जनता क्या चाहती है? जनता के मुद्दे क्या हैं, उसके दिल में क्या है? इस बार जनता किस पार्टी को मौका देने के मूड में है।
गौरतलब है कि 2014 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी रायबरेली सीट से चुनाव जीती थीं। भाजपा नेता अजय अग्रवाल दूसरे जबकि बसपा नेता प्रवेश सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे।
यहां देखें वीडियो-