फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बेगूसराय से कन्हैया का नामांकन, स्वरा भास्कर, शबाना आजमी और जावेद अख्तर पहुंचेंगे!

Tue, 09 Apr 2019 10:26 AM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Shabana Azmi, Javed Akhtar, Kanhaiya Kumar(File Photo) - फोटो : social media
विज्ञापन

जेएनयू की छात्र राजनीति से आम चुनाव के अखाड़े में उतरे कन्हैया कुमार आज बिहार की बेगूसराय सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उनके नामांकन में बॉलीवुड की कई हस्तियों के पहुंचने की खबर है। चर्चित गीतकार जावेद अख्तर और बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी के पहुंचने की चर्चा है, वहीं अनारकली फेम अभिनेत्री स्वरा भास्कर के भी पहुंचने की खबर है। 

विज्ञापन


हालांकि, इन हस्तियों के पहुंचने की पुष्टि नहीं हो पाई है। हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक कन्हैया कुमार के छोटे भाई प्रिंस कुमार ने कहा कि शबाना आजमी और जावेद अख्तर कन्हैया के नामांकन के समय मौजूद रह सकते हैं या फिर चुनाव अभियान के समय वे हमारे साथ होंगे। प्रिंस ने यह भी दावा किया कि बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी कन्हैया के नामांकन में आ सकती हैं। इसके अलावा दक्षिण भारतीय फिल्मों के मशहूर अभिनेता प्रकाश राज, पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल, जिग्नेश मेवाणी और शेहला राशिद भी शामिल हो सकती हैं।

मालूम हो कि अख्तर दंपति और स्वरा ऐसे कलाकारों और सोशल एक्टिविस्टों में शामिल रहे हैं। असहिष्णुता और मॉब लिंचिंग जैसी राष्ट्रीय बहस के बीच सोशल मीडिया में और सार्वजनिक मंचों पर अपना विरोध जताते रहे हैं। स्वरा इन दिनों बेगूसराय में ही कन्हैया कुमार के पक्ष में प्रचार कर रही हैं। वह अपना 31वां जन्मदिन भी बेगूसराय में मनाएंगी।

बेगूसराय में दिलचस्प होगी त्रिकोणीय लड़ाई

बेगूसराय में कन्हैया की टक्कर मुख्यत: भाजपा उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से होगी, जबकि महागठबंधन का सपोर्ट न मिलने और तनवीर हसन को राजद उम्मीदवार बनाने से यहां मुकाबला त्रिकोणीय हो चुका है। गिरिराज और कन्हैया एक दूसरे के बिल्कुल विपरीत धारा के व्यक्तित्व हैं, वहीं तनवीर हसन के लिए राजद का माय समीकरण काम कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें