रिलायंस कम्युनिकेशंस के चेयरमैन अनिल अंबानी से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर कथित तौर पर गलत सूचना डालने के आरोप में दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर जजों का आदेश लिखने और उसे सर्वोच्च अदालत की वेबसाइट पर डालने की जिम्मेदारी थी। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि दोनों कर्मियों ने वेबसाइट पर कथित तौर पर एक आदेश अपलोड किया था। इसमें अनिल अंबानी को मामले में उपस्थिति से छूट देने की बात कही गई थी, जबकि अदालत ने आदेश दिया था कि अगली सुनवाई के दौरान वह मौजूद रहेंगे।