फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेगूसराय: कन्हैया कुमार के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज

Fri, 29 Mar 2019 09:01 PM IST
अमित मंडल भाषा, बेगूसराय
विज्ञापन
कन्हैया कुमार - फोटो : ANI
विज्ञापन

जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाकपा उम्मीदवार के तौर पर बेगूसराय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे कन्हैया कुमार के खिलाफ शुक्रवार को चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन


थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत जिले के मंसूर चक पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि मंसूर चक प्रखंड विकास पदाधिकारी सह उड़न दस्ता मजिस्ट्रेट शत्रुघ्न रजक की शिकायत के आधार पर यह प्राथमिकी दर्ज की गई है। कन्हैया ने गुरुवार को गांव में एक जनसभा को संबोधित किया था और इसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारी से अनुमति नहीं ली थी।
विज्ञापन


बेगूसराय में चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा। इसके लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया दो अप्रैल से शुरू होगी।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें