Om Prakash, Janak Ram, Hari Manjhi
- फोटो : Collected from Social Media
सीवान: ओम प्रकाश यादव
भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष रहे ओम प्रकाश यादव राजद के बाहुबली नेता रहे शहाबुद्दीन की लोकसभा सीट सीवान से सांसद हैं। यह सीट इस बार जदयू के खाते में है, जहां से कविता सिंह इस बार चुनाव लड़ रही हैं।
गोपालगंज: जनक राम
बिहार की गोपालगंज सीट भी इस बार जदयू के खाते में चली गई। इस कारण वहां से मौजूदा भाजपा सांसद जनक राम का टिकट कट गया। यहां से अब आलोक कुमार सुमन चुनाव लड़ेंगे।
गया: हरी मांझी
हरी मांझी भारत की सोलहवीं लोकसभा में सांसद हैं। 2014 के चुनावों में इन्होंने बिहार की गया सीट से भारतीय जनता पार्टी की ओर से भाग लिया। यह सीट इस बार जदयू के खाते में है, जहां से विजय मांझी चुनाव लड़ेंगे।