महाराष्ट्र के पत्रकार विष्णुदास चापके ने भारतीय नौसेना के एक कमांडर से प्रेरित होकर तीन साल में दुनिया के लगभग 35 देशों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने एशिया, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिणी अमेरिका और युरोप के कई देशों का भ्रमण किया।
विज्ञापन
2 of 5
विष्णुदास चापके
- फोटो : Twitter@@vishnuchapke
पेशे से पत्रकार विष्णुदास चापके ने अपनी यात्रा की शुरुआत 19 मार्च 2016 को मुंबई के थाणे से की थी। उनकी यह यात्रा 19 मार्च 19 मार्च 2019 को थाणे में ही खत्म हुई।
विज्ञापन
3 of 5
विष्णुदास चापके
- फोटो : Twitter@@vishnuchapke
उन्होंने बताया कि पत्रकारिता के दौरान फाइबर क्लास की नाव से दुनिया का चक्कर लगाने वाले कमांडर दिलीप डोंडे का इंटरव्यू लिया था। इससे प्रेरणा पाकर मैंने विदेश यात्रा शुरू की।
4 of 5
विष्णुदास चापके
- फोटो : Twitter@@vishnuchapke
विष्णुदास की एक मीडिया संस्थान से की गई बातचीत के अनुसार शुरुआत में केवल तीन महीनें ही घूमने का प्लान था लेकिन यात्रा जब अच्छे से पूरी हुई तो इसे आगे जारी रखने का निर्णय लिया गया। इसके बाद उन्होंने 35 देशों को घूमा।
इसके लिए उन्होंने अपनी बचत के रुपयों का उपयोग किया। जब आर्थिक तंगी हुई तो दोस्तों ने क्राउड फंडिंग कर मदद की। इस दौरान जब पिता द्वारा खेत बेचने की खबरें अखबारों में प्रकाशित हुई तो टाटा ट्रस्ट ने आर्थिक मदद की।